लातेहार : Betla नेशनल पार्क के पास नीलगाय का हाल देख सबकी निकल गई आह…वन विभाग के लोग समेत आसपास के ग्रामीण वहां जुटे और सभी अफसोस जताने लगे। इतने सुंदर पशु का ऐसा हाल देख सभी दुखी नजर आए। हुआ यह कि पार्क से सटे कुटमू मोड़ के पास हड़पड़वा में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया नीलगाय। उसके शरीर पर गंभीर रूप से चोट लगी। वह सड़क पर तड़पने लगा और उसकी मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें : गुमला की रेप पीड़िता ने क्यों लगाई मदद की गुहार?
Betla पार्क पहुंची वन विभाग की टीम
मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच गई है और इस मामले की कर रही है छानबीन। मौके पर रेंजर प्रेम प्रसाद ने बताया कि फिलहाल नीलगाय की पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर की टीम बुलाई गई है। साथ ही साथ अज्ञात वाहन के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : भगत के पास गए झाड़-फूंक कराने, कनपटी पर सटाई Pistol, और…








