लाठी के दम पर रोका गया आंदोलित छात्रों को…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : JSSC CGL परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर आज रांची में सड़क पर उतरे आंदोलित छात्रों और पुलिस में भिड़ंत हो गई। आंदोलित छात्र झारखंड कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे। कार्यालय से पहले ही छात्रों को पुलिस ने रोक लिया। रोका-टोकी को लेकर छात्रों का गुस्सा उबाल पर आ गया। इसके बाद पुलिस ने आंदोलित छात्रों को लाठी के दम पर खदेड़ दिया, वहीं छात्र नेता देवेंद्र महतो सहित कुछ छात्रों को पुलिस घसीटते हुये गाड़ी में बैठाकर उन्हें थाना ले गई। आज दिन के 12 बजे से ही आंदोलित छात्रों का नामकुम बाजार के पास जुटान शुरू हो गया। इस बात की भनक लगते ही पुलिस टाइट हो गई और आगे बढ़ते छात्रों को रोक लिया। आंदोलित छात्रों और पुलिस के बीच जमकर टकराव होता रहा। पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। कई जिलों के छात्रों का जुटान हुआ था। आंदोलित छात्रों में शामिल कुछ का कहना था कि इस परीक्षा में बहुत गड़बड़ी हुई है, छात्र इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। जबतक परीक्षा रद्द नहीं हो जाती, आंदोलन कम होने के बजाय और आगे बढ़ेगा। यहां याद दिला दें कि JSSC के द्वारा बीते 21 और 22 सितम्बर को CGL परीक्षा 2023 ली गई, जिसमें प्रश्न पत्र लीक होने और गड़बड़ी का इल्जाम लगाते हुये परीक्षा को रद्द करने की डिमांड पर छात्र अड़े हैं। छात्रों की मांग को देखते हुये सरकार ने CID जांच के आदेश दिये हैं, इसे छात्र मान नहीं रहे हैं और CBI जांच की मांग कर रहे हैं। इन सब के बीच झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 16 दिसंबर से इस परीक्षा में चयनित परीक्षार्थियों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम शुरू किया है, जिससे आंदोलनरत छात्रों की नाराजगी बढ़ गई है।

 

इसे भी पढ़ें :क्या बताये बाबू, वो कपटी निकली, ये बोल खूब रोई चंद्रिका… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर

इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM

इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :इस दिन हजारों की संख्या में पहुंचेंगे रांची… जानें कौन-क्यों

इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें

KohramLive Desk : जून महीने का पहला सप्ताह कई...

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...