kohramlive desk : T-20 वर्ल्ड कप 2021 17 अक्टूबर से यूएई और ओमान में शुरू हो रहा है। इस टूर्नामेंट के बाद टीम इंडिया में बड़े होंगे। कैप्टन विराट कोहली टी20 टीम के कप्तानी पद को छोड़ देंगे। कोच रवि शास्त्री का भी ये आखिरी टूर्नामेंट होगा। बीसीसीआई ने तय किया है कि राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के अगले हेड कोच बेनेंगे। बीसीसीआई ने द्रविड़ को वर्ल्ड कप 2023 तक भारत का कोच नियुक्त किया है। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह ने द्रविड़ के साथ एक लंबी बैठक की और उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम का कोच बनने के लिए राजी कर लिया।
खत्म होगा रवि शास्त्री का कांट्रैक्ट
रवि शास्त्री इस साल के टी20 विश्व कप के बाद टीम इंडिया के कोच पद से हट जाएंगे। शास्त्री 2017 में पहली बार टीम इंडिया के कोच बने थे। टीम ने उसके बाद ऑस्ट्रेलिया और दुनिया के कई बड़े देशों में कमाल का खेल दिखाया। शास्त्री के कार्यकाल में भी भारत एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाया, जिसके चलते उन्हें और कोहली को लगातार निशाने पर लिया जाता था। शास्त्री ने फैसला किया था कि वो वर्ल्ड कप के बाद अपने कांट्रैक्ट को नहीं बढ़ाने देंगे।
Rahul Dravid set to take over as Team India coach after T20 World Cup
Read @ANI Story | https://t.co/Yx9nQqt2Jf#T20WorldCup pic.twitter.com/qPsFvahniP
— ANI Digital (@ani_digital) October 16, 2021
इसे भी पढ़ें :IPL 2021: शार्दुल ठाकुर का बर्थडे चेन्नई के लिए बना खास, जीत और जन्मदिन का ऐसे मना जश्न, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :पुलिस जागी थी, वरना… मारा जाता अभिषेक
इसे भी पढ़ें :दुर्गा पूजा की ड्यूटी में आया जैप जवान डूब गया
इसे भी पढ़ें :PDS डीलर के बेटे की गला रेतकर हत्या, बदन पर नहीं थे कपड़े
इसे भी पढ़ें :स्पा में काम करने वाली बिन ब्याहे बन गई मां, फिर उठाया ये कदम…
इसे भी पढ़ें :किसानों के धरना स्थल के पास मारकर टांग दिया युवक को








