BOKARO : सीआईएसएफ तथा सीसीएल सुरक्षा गार्ड की मौजूदगी में जमीन की डोजरिंग कर ग्राउंड के बगल से नाला बनाने का स्थानीय विस्थापितों व ग्रामीणों ने विरोध किया। इस पर पहले राउंड में सीआईएसएफ और सुरक्षा गार्ड ने विस्थापितों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। बाद में गांव के सारे महिला-पुरुष और सुभाषनगर के कुछ लोग पहुंचे और काम को रुकवा दिया। इसके बाद प्रबंधन ग्राउंड काटने के लिए लाई हुई मशीन को वापस ले गया।
Read more:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केवल कृष्ण गिरफ्तार
लूटने नहीं देंगे पूर्वजों की जमीन
रैयतों ने कहा कि हम अपनी जान दे देंगे, पर अपने पूर्वजों की जमीन को ऐसे नहीं लूटने देंगे। मौके पर विरोध जताते हुए रैयत बबीता देवी, सुनीता देवी, बंधनी देवी, सरस्वती देवी, सुनीता देवी, तुलसी देवी, पदमा देवी, सप्तमी देवी, उर्मिला देवी, रीता देवी, मुनकी देवी, राजेश गुप्ता, लालमोहन आदि ने बताया कि सीसीएल प्रबंधन विस्थापितों को हक दिए बगैर और बिना वार्ता किए जबरन उनकी जमीन हड़पने की कोशिश कर रही है।
Read more:25 फीट नीचे गिरा ट्रैक्टर, एक की मौत, दो गंभीर
नियमानुसार स्थिापितों को हक देने की चल रही प्रक्रिया
उक्त जमीन सीसीएल द्वारा अधिग्रहित की गई है। विस्थापितों को नियमानुसार हक दिए जाने की प्रक्रिया चल रही है। नियम के अनुसार जिनकी 2 एकड़ जमीन गई है, उन्हें ही नौकरी मिल सकती है। लेकिन कुछ लोग छोटी-छोटी जमीन पर भी नौकरी मांगते हैं जो संभव नहीं है। लेकिन इतना तय है कि विस्थापितों का हक नहींं मारा जाएगा और जो भी नियमसंगत हक बनता है वह निश्चित रूप से दिया जाएगा। कारो खदान का विस्तार के लिए ग्राउंंड का काटा जाना आवश्यक हो गया है।






