spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

गरीब मेधावी छात्राओं को मिलेगी आर्थिक सहायता

Date:

spot_img
spot_img

तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग ने तैयार किया है यह प्रस्‍ताव

RANCHI : राज्य की गरीब मेधावी छात्राओं को राज्य के बाहर के अथवा राज्य के तकनीकी शिक्षण संस्थानों में नामांकन के बाद आर्थिक सहायता प्रदान करने संबंधी योजना प्राधिकृत समिति के लिए संलेख प्रारूप पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अनुमोदन कर दिया है। यह प्रस्ताव उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग द्वारा तैयार की गई है। राज्य की गरीब मेधावी छात्राओं को राज्य के बाहर अथवा राज्य में तकनीकी शिक्षा अर्जित करने में उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बाधक न रहे, इसके लिए यदि तकनीकी शिक्षा पाने वाली छात्राओं को अतिरिक्त आर्थिक सहायता दिया जाए तो इससे राज्य की बालिकाओं को तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने की दिशा में काफी प्रोत्साहन मिलेगा।

Read more:इन शर्तों के साथ खुलेंगे स्‍कूल-कॉलेज, नई गाइडलाइन जारी

मिलेगी एक लाख की आर्थिक सहायता

इस योजना के तहत यह प्रस्ताव है कि राज्य के बाहर अथवा राज्य में अवस्थित MHRD द्वारा घोषित Overall NIRF Ranking वाले प्रथम 100 संस्थानों/विश्वविद्यालय के AICTE से मान्यता प्राप्त स्नातक/ स्नाकोत्तर स्तर पाठ्यक्रमों (विश्वविद्यालय के मामले में विश्वविद्यालय द्वारा Managed मुख्य कैंपस में ही संचालित उक्त कोर्स) में राज्य के छात्राओं का नामांकन होने पर प्रत्येक वर्ष संबंधित कोर्स के उस बैच के लिए निर्धारित कुल वार्षिक फीस अथवा रुपए 1 लाख मात्र ( दोनों में से जो कम हो) आर्थिक सहायता के रूप में दिया जाए। यह सहायता अधिकतम 200 छात्राओं को प्रतिवर्ष दिए जाने पर लगभग 2 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष व्यय होने की संभावना है।

Read more:कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई का अभिन्‍न अंग है टेक्‍नोलॉजी : PM

50 लाख प्रतिवर्ष व्यय होने की संभावना

एक बार चयनित छात्रा को उसके निर्धारित कोर्स अवधि तक के लिए लगातार यह आर्थिक सहायता मिल सकेगी, यदि वह किसी सेमेस्टर/वर्ष में अनुत्तीर्ण नहीं होती हैं। राज्य के बाहर अथवा राज्य में अवस्थित भारत सरकार के नियंत्रणाधीन प्रतिष्ठित संस्थानों/ विश्वविद्यालय द्वारा Managed मुख्य कैंपस में संचालित अथवा अन्य राज्यों के प्रतिष्ठित सरकारी संस्थानों में संचालित, AICTE से मान्यता प्राप्त स्नातक/स्नाकोत्तर स्तर पाठ्यक्रमों में राज्य के छात्राओं का नामांकन होने पर प्रत्येक वर्ष संबंधित कोर्स के उस बैच के लिए निर्धारित कुल वार्षिक फीस अथवा रुपए 50 हजार मात्र (दोनों में से जो कम हो) आर्थिक सहायता के रूप में दिया जाए। यह सहायता अधिकतम 100 छात्राओं को प्रतिवर्ष दिए जाने पर लगभग रुपए 50 लाख प्रतिवर्ष व्यय होने की संभावना है।

Read more:महीने में एक बार सीसीआई का विजिट करें अधिकारी : DC

किसी साल अथवा सेमेस्‍टर में नहीं होना पड़ेगा फेल

विभागान्तर्गत तकनीकी शिक्षण संस्थानों में नामांकन होने की स्थिति में राज्य की बालिकाओं को डिप्लोमा कोर्स  के लिए 10 हजार प्रति वर्ष एवं डिग्री अभियंत्रण कोर्स के लिए 20 रुपये हजार प्रति वर्ष आर्थिक सहायता के रूप में दिया जाय। यह सहायता प्रत्येक वर्ष डिप्लोमा के लिए अधिकतम 1500 छात्राओं एवं डिग्री अभियंत्रण कोर्स  के लिए अधिकतम 500 छात्राओं को दिए जाने पर कुल लगभग रुपये 2.50 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष व्यय होने की संभावना है। एक बार चयनित छात्रा को उसके निर्धारित कोर्स अवधि तक के लिए लगातार यह आर्थिक सहायता मिल सकेगी, यदि वह किसी सेमेस्टर/वर्ष में अनुत्तीर्ण नहीं होती है।

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...

 झारखंड बंद में कहीं बाजार बंद तो कहीं चक्का जाम…

Ranchi : JPSC-JSSC और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

विधानसभा में CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, परीक्षा होगी रद्द…

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों की नजर जिस...

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...

 झारखंड बंद में कहीं बाजार बंद तो कहीं चक्का जाम…

Ranchi : JPSC-JSSC और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

विधानसभा में CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, परीक्षा होगी रद्द…

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों की नजर जिस...

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...