अंधविश्‍वास की पराकाष्‍ठा, डेड बॉडी के पोस्‍टमॉर्टम के बाद भी गांव के लोगों ने किया जिलाने का जतन

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohram live desk : मेडिकल तौर पर मौत के बाद भी किसी डेड बॉडी को तंत्र-मंत्र के सहारे जिंदा करने की कोशिश की जाए, तो इसे अंधविश्‍वास की पराकाष्‍ठा नहीं तो और क्‍या कहेंगे। ओडिशा के नयागढ़ के सारांकुल पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले बारासाही गांव में ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां के लोगों ने एक मरे हुए शख्स को मंत्र-तंत्र से जीवित करने की कोशिश की। मृतक का पोस्टमॉर्टम तक हो चुका था। मृतक की पहचान राबी नाहक के तौर पर हुई है।

डिहाईड्रेशन की वजह से हुई मौत

इस संबंध में नयागढ़ के सीडीएमओ डॉ. शक्ति प्रसाद मिश्रा से ने  बताया, पोस्टमॉर्टम से सामने आया कि नाहक की मौत डिहाईड्रेशन की वजह से हुई, जो हीट-स्ट्रोक से हुई थी। नयागढ़ के एडीएसपी उमाकांत मलिक ने कहा कि हमने केस दर्ज कर पोस्टमॉर्टम कराया। इसके बाद शव को घरवालों को सौंप दिया गया। मलिक के मुताबिक इस मामले में आगे जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : भूकंप@Bihar : पटना, किशनगंज समेत कई इलाकों में कांपी धरती

45 साल के नाहक की मौत

जानकारी के अनुसार, 45 साल के नाहक ने एक स्थानीय त्योहार ‘डांडा नाचा’ में हिस्सा लिया था। इससे जुड़ी परंपरा के मुताबिक, नाहक ने 36 घंटे तक कुछ नहीं खाया था। दो दिन पहले नाहक के बीमार पड़ने के बाद उसे जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। उसका पोस्टमॉर्टम हुआ और शव को करीबी लोगों को सौंप दिया गया। शव को गांव में लाया गया।

इसे भी पढ़ें :06 April: दिनभर की बड़ी खबर, जिनपर रहेगी सबकी नजर…

झांड-फूंक करने वाले को गांव वालों बुलाया

मृतक का अंतिम संस्कार करने की जगह गांव वालों ने एक झाड़-फूंक करने वाले को बुला लिया। उसने मंत्रों के साथ मृतक की आत्मा को बुलाना शुरू किया। गांव वालों और नाहक के घरवालों ने भी इस भरोसे में प्रार्थना करनी शुरू कर दी कि देवी काली और भगवान शिव, मृतक को माफ करेंगे और वो दोबारा जी उठेगा। आखिरकार सोमवार शाम को गांव वालों ने नाहक का अंतिम संस्कार किया।

इसे भी पढ़ें :बाहुबली मुख्‍तार अंसारी को लेकर यूपी पुलिस बांदा रवाना, रास्ते के सभी जिले अलर्ट

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Mahavir Jayanti 2026: खास है कल का दिन… जानें क्यों

Kohramlive : हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष...

Carrot sculpture artist girl : दांतों से गाजर तराशकर ये लड़की बनाती हैं मूर्तियां, दुनिया हैरान…

दुनिया में हुनर की कमी नहीं, लेकिन कभी-कभी कोई ऐसा टैलेंट सामने आता है जो लोगों को सचमुच चौंका देता है। सोचिये, एक साधारण सी Carrot, जिसे हम रोजमर्रा की सब्जी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, वही किसी के हाथों नहीं बल्कि दांतों से तराशकर कला की अनोखी मिसाल बन जाये!

जरा हटकेः 6000 साल बाद ‘जिंदा’ मिला रहस्यमयी जीव! दुनिया हैरान…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति ऐसे रहस्य खोल देती है,...

‘खूनी बारिश’ की चेतावनी, वैज्ञानिकों ने बताया सच…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति ऐसे रंग दिखाती है कि...

जरा हटके: पानी पीते ही मर जाता है ये जीव, जानें…

Kohramlive : दुनिया में हर जीव को जिंदा रहने...