Silliguri : सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका दाहिना हाथ काटना पड़ा। हालांकि डॉक्टरों ने परिजनों को भरोसा दिया कि उसके हाथ को सुरक्षित अस्पताल में प्रिजर्व करके रखा जा रहा है। हाथ संभवत: ऑपरेशन के बाद जुड़ जायेगा। मगर ऑपरेशन से पहले ही परिजनों ने जो कुछ देखा, उनके होश उड़ गये। परिजनों ने देखा कि युवक का हाथ एक आवारा कुत्ते के मुंह में है। लापरवाही का यह मामला पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के उत्तर बंग मेडिकल कॉलेज अस्पताल से सामने आया है।
युवक का नाम संजय सरकार है। वह सिलीगुड़ी के दाबग्राम इलाके का रहनेवाला है। युवक का हाथ एक कुत्ते के मुंह में देखकर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। अस्पताल में हंगामा खड़ा हो गया। लोगों का इल्जाम है कि सिलीगुड़ी के उत्तर बंग अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधा एकदम लचर है। लापरवाही तो चरम पर है, जिसका नमूना सबके सामने है। मामला बिगड़ता देख अस्पताल सुपरिटेंडेंट संजय मलिक ने मामले की जांच के लिए एक जांच कमेटी का गठन कर दिया। उन्होंने भरोसा दिया कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : BREAKING : राजधानी रांची में बाप ने 15 साल के बेटे को मारा छुरा, जानें क्यों…
इसे भी पढ़ें :UPSC ने जारी किया 2021 का Final Result, श्रुति शर्मा ने किया टॉप
इसे भी पढ़ें :1 जून से ‘Gold’ पर बदल जाएंगे ये बड़े नियम, जान लें वरना…
इसे भी पढ़ें :BREAKING : दबंग जमीन कारोबारी कमल भूषण मारा गया, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :जगह, हथियार और शूटर पहले से था तय, ऐसे हुई पंजाबी सिंगर मूसेवाला की हत्या, पढ़े …
इसे भी पढ़ें : …और ऐसे खतरनाक अंत हो गया बड़का जमीन कारोबारी कमल भूषण का, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एक IPS की बीवी का धौंस दिखाकर गटक गये 51 लाख, Fir दर्ज, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : प्रेम प्रकाश को यहीं से लगी थी लॉटरी… देखें वीडियो








