spot_img
spot_img
spot_img

BREAKING : दबंग जमीन कारोबारी कमल भूषण मारा गया, देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Pawan Thakur) : शहर के जानेमान जमीन कारोबारी कमल भूषण की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। गोली बिल्कुल सटाकर उनके सिर में मारी गई। कमल भूषण के निजी बॉडीगार्ड जब तक position लेते, तबतक हत्यारे अपना काम कर चुके थे। बॉडीगार्ड पर भी फायरिंग की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुल पांच गोलियां चलने की आवाज सुनाई पड़ी थी। मारे गये कमल पेशे से वकील भी थे। दिनदहाड़े यह सनसनीखेज वारदात सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के उपहार सिनेमा हॉल (गैलेक्सिया मॉल) के पास हुई। राजधानी में सरेराह हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। कमल भूषण उस इलाके का एक चर्चित चेहरा और दबंग माना जाता था। करीब ढाई दशक पहले जमीन खरीद बिक्री की शुरूआत करने वाले कमल भूषण के कई दुश्मन थे। दुश्मनों की लिस्ट में कुछ अपने करीबी भी थे। घटना के क्रम में अबतक जो सामने आई उसके अनुसार दबंग कमल भूषण अपनी न्यू इको स्पोर्ट गाड़ी से कहीं जा रहे थे। रासते में गाड़ी से उतर कर मोबाइल पर कहीं बात कर रहे थे। उपहार सिनेमा हॉल (गैलेक्सिया मॉल) के पास उन्हें गोली मारी गई। काले रंग की इको स्पोर्ट गाड़ी में उनके निजी बॉडीगार्ड भी थे। घटना का तौर, तरीका और अंदाज देख यह आशंका जताई जा रही है कि गोली मारनेवाले पेशेवर शूटर होंगे। घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल पके आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। घटनास्थल से बिना नंबर की एक नई बाइक पुलिस ने बरामद की है। अपराधी पहले से ही घात लगाये बैठे थे। आशंका है कि कमल भूषण की मूवमेंट की पलपल की जानकारी उन्हें मिल रही थी। घटना को अंजाम देने के बाद शूटर बड़े आराम से देवी मंडप रोड होते हुए भाग निकले। कुछ माह पहले उनकी बेटी ने मनपसंद लड़के से शादी कर ली थी, जिससे वह काफी दुखी थे। मामला थाना तक पहुंच गया था।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...