हादसे में मौत के बाद परिजनों ने पोस्टमॉर्टम करवाने से किया मना

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

CHAIBASA : चाईबासा में मनोहरपुर थाना के जोजोगुटू के पास जवाबेड़ा में सड़क हादसे में जोजोगुटू निवासी रामाय गुड़िया (22) की मौत मंगलवार की दोपहर 3 बजे हुई थी। शव का पोस्‍र्टमार्टम कराने से परिजनों ने मना कर दिया। शव बरामद करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे में घायल गांव के ही बुधलाल सिरका (21) ने भी इलाज के लिए अस्पताल आने से पुलिस को साफ मना कर दिया। घटना के करीबन 16-17 घंटे बाद बुधवार को पुलिस शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेजने में सफल हुई। घायल को इलाज के लिए पुलिस मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी लेकर आई। अब आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।

Read More :तेज रफ्तार कार ने 6 लोगों को कुचला, 2 की मौत, 3 जख्‍मी

इसे भी पढ़ें :CBSE 10वीं-12वीं के Syllabus में बिग चेंज, 2 बार होंगे दोनों EXAMS

झाड़फूंक से इलाज कराना चाहता था घायल

जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद पुलिस घटनास्थल पर मंगलवार की शाम को पहुंची। पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली। बुधवार को पुलिस को मृतक व घायल के बारे में पता चला। उसके बाद पुलिस मृतक के घर गई। मृतक के परिजन शव देने को तैयार नहीं हुए। घायल बुधलाल ने भी इलाज के लिए अस्पताल जाने से मना कर दिया। उसने कहा कि वह अपना इलाज झाड़फूंक से कराना चाहता है। इसके बाद ग्रामीणों व पुलिस द्वारा समझाने के बाद दोनों के परिजन तैयार हुए। बुधलाल के दाएं जांघ की हड्डी टूट गई है।

इसे भी पढ़ें :JEE Main के तीसरे-चौथे सेशन के एग्‍जाम डेट का आज होगा एलान

इसे भी पढ़ें :दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री की पत्नी का दिल्‍ली में मर्डर

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में फिर PLFI के नाम से दहशत

Ranchi : राजधानी रांची में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...

दनुआ घाटी में फिर चीखी रफ्तार, पलभर में…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण की दनुआ घाटी आज फिर...