spot_img

पुलिसकर्मी की डे’ड बॉडी मिलने के बाद सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : पुलिसकर्मी महेंद्र राम की डेड बॉडी रेलवे लाइन पर मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वह छुट्टी में अपने घर आया था। उसकी लाश डालटनगंज और चियांकि रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर मिली। वह धनबाद जिला बल में तैनात था। उसकी हत्या की गई है या मामला कुछ और है, इस बिंदु पर पुलिस गहराई से तहकीकात कर रही है। वह पलामू के सदर थाना क्षेत्र के सुआ का रहनेवाला था।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को भोर में पलामू के सदर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि चियांकि रेलवे स्टेशन के नजदीक सुआ गांव में रेलवे ट्रैक पर एक शख्स की लाश पड़ी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। जांच से खुलासा हुआ कि यह डेड बॉडी पुलिसकर्मी महेंद्र राम की है। वह सुआ गांव का ही रहनेवाला है। वह छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था। वह अपने घर की छत को ढालने के इरादे से छुट्टी पर आया था। घर को लेकर उसका कुछ लोगों के साथ मनमुटाव चलने की बात भी सामने आई है। सोमवार की रात वह रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। अगले दिन यानी मंगलवार को उसकी लाश मिली। घर के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके तीन बेटे हैं। उसके शव को पोस्टर्माटम के लिये मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया। जवान महेंद्र राम को पलामू पुलिस लाइन में अंतिम सलामी दी गई। पुलिस मृतक जवान के फोन का कॉल डिटेल खंगाल रही थी, वहीं पुलिस कई बिंदु पर गहराई से तहकीकात कर रही है।

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में गाड़ी छोड़ भागा ड्राइवर, पुलिस ने झांका तो…

इसे भी पढ़ें : कुख्यात गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को ATS ने दबोचा, क्या बोलें DGP… देखें

इसे भी पढ़ें :रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन की रिमांड खत्म, भेजे गए जेल…

इसे भी पढ़ें : अनगड़ा में दिनदहाड़े लूट, बदमाशों ने किया चाकू से हमला…

इसे भी पढ़ें : जिन्हें 20 सालों से ढूंढ रही थी पुलिस, आज धराये…

इसे भी पढ़ें : PLFI उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार…

इसे भी पढ़ें : ”मोचा” ने ढाया कहर, यहां धूलभरी हवा और झमाझम बारिश…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बाबा नगरी में पहली बार टोटो बनेगा ‘जीवनरक्षक’, जानें कैसे…

Deoghar : सावन की आहट के साथ बाबा बैद्यनाथ...

कमर में खोंस बेखौफ घूम रहा था, धरा गया 89 आर्मी ग्राउंड के पास…

Ranchi : रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में अपराध...

रामपुर में खपाने जा रहा था अफीम, ऐसे धरा गया…

Ranchi : रांची के नामकुम थाना पुलिस ने नशे...

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...