Ranchi : झारखंड के कोयलांचल इलाके में आतंक की गाथा लिखने वाला कुख्यात गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव धरा गया। उसे पकड़ने की जिम्मेदारी झारखंड ATS को दी गई थी। झारखंड ATS के एसपी सुरेन्द्र कुमार झा और कुछ चुनिंदा अधिकारी बीते एक साल से गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव की जीवन कुंडली, उसके पनाहगार, मददगार और गुर्गों के बारे में खंगालती रही। आखिरकार ATS को गैंगस्टर के लोकेशन का पता चल गया। मुंबई पहुंची ATS की टीम ने मुंबई ATS की मदद से उसे खोज निकाला। टेक्निक में माहिर गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव अपना ठिकाना रह-रहकर बदलता रहा। वह कभी तेलंगाना, कभी आंध्रा तो कभी महाराष्ट्र, गुजरात तो कभी मध्यप्रदेश में पनाह लिया करता था। दूसरे स्टेट से ही झारखंड के खासकर रांची, रामगढ़, पतरातू, लातेहार, हजारीबाग और पलामू में अपनी हुकूमत कायम कर रखा था। उसके पिता सुशील श्रीवास्तव भी कुख्यात गैंगस्टर थे। साल 2010 में हजारीबाग कोर्ट परिसर में उसके पिता की हत्या कर दी गई थी। पिता के मारे जाने के बाद उसने श्रीवास्तव गिरोह की कमान संभाल ली थी। मारे गए भोला पांडे गिरोह से साथ अदावत चलती थी। वर्चस्व को लेकर अक्सर दोनों गिरोह आपस में टकराते रहते थे। कोयलांचल में इसके नाम का खौफ था। गैंगवार में दोनों गिरोह के कई लोगों के विकेट गिरे। गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव का पकड़ा जाना झारखंड ATS की एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
कुख्यात गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को ATS ने दबोचा, क्या बोलें DGP… देखें pic.twitter.com/6x8phgDB38
— KohramLive (@KohramLive) May 16, 2023
झारखंड के DGP अजय कुमार सिंह ने खुलासा किया कि गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को मुंबई कोर्ट में हाजिर किया गया है। उसे बहुत जल्द रांची लाया जायेगा। उन्होंने बताया कि झारखंड ATS को संगठित अपराध गिरोह के गैंगस्टरों की कमर की रीढ़ की हड्डी तोड़ देने की खुली छूट दे दी गई है। वहीं गैंगस्टरों के पनाहगार, मददगार और आर्थिक स्रोतों पर भी तीखी चोट करने का आदेश दिया गया है। गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव की तलाश झारखंड पुलिस को लंबे समय से थी। उसका पकड़ा जाना झारखंड पुलिस की एक बेहतरीन कामयाबी है। वह बीते शाम मुंबई में पकड़ा गया। उसके खिलाफ अबतक कुल 23 केस विभिन्न थानों में दर्ज है। पतरातू में 5, लातेहार के बालूमाथ में 8, चंदवा में 3, रांची के खलारी में 1, मांडू में 1 और गीद्दी में 2 बड़कागांव में 1 और मुफफसील में 1 और 1 अन्य केस दर्ज है। गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव की फितरत कोयला कारोबरियों को डरा धमकाकर रंगदारी मांगने की थी। रंगदारी नहीं मिलने पर हत्या और फायरिंग करा देना उसके लिए मामूली बात थी। कोयला कारोबारियों में उसके नाम का खौफ था। बीते साल ATS ने बंगलुरू से अमन श्रीवास्तव के भाई अभिक श्रीवास्तव और बहनोई चंद्रप्रकाश रानू को गिरफ्तार किया था। तब 32 लाख रुपए से ज्यादा कैश भी मिला था।
इसे भी पढ़ें :रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन की रिमांड खत्म, भेजे गए जेल…
इसे भी पढ़ें : अनगड़ा में दिनदहाड़े लूट, बदमाशों ने किया चाकू से हमला…
इसे भी पढ़ें : जिन्हें 20 सालों से ढूंढ रही थी पुलिस, आज धराये…
इसे भी पढ़ें : PLFI उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार…
इसे भी पढ़ें : ”मोचा” ने ढाया कहर, यहां धूलभरी हवा और झमाझम बारिश…
इसे भी पढ़ें :IPS दीपक रतन नहीं रहें, दिल्ली में ली आखिरी सांस….
इसे भी पढ़ें : भाभी से हो गया प्यार, भाई का क्या किया हाल… देखें










