Ranchi : रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। दिन के करीब 11 बजे अनगड़ा के राजा डेरा चमघटी के पास एक युवक से उसकी बाइक लूट ली गई। पीड़ित युवक साजन पोटर लालगंज का रहनेवाला है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि साजन पोटर अपनी प्लसर बाइक से अपने मामा के घर सिल्ली जा रहा था। इसी क्रम में तीन अज्ञात अपराधी सिली की ओर से आ रहे थे। उन्होंने चमघटी के पास साजन पोटर को रुकने को कहा। साजन ने गाड़ी रोक दी। जिसके बाद वे लोग गाड़ी मांगने लगे। जब गाड़ी देने से इंकार किया तो चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसे पेट और हाथ में चोट लग गई। साजन को जख्मी कर अपराधी उसकी प्लसर बाइक रजिस्ट्रेशन नंबर JH01 AF3621 लेकर भाग निकले। घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल साजन को अनगड़ा सी एम सी में भर्ती कराया। वहीं पुलिस अपराधियों को खोजने में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें : जिन्हें 20 सालों से ढूंढ रही थी पुलिस, आज धराये…
इसे भी पढ़ें : PLFI उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार…
इसे भी पढ़ें : ”मोचा” ने ढाया कहर, यहां धूलभरी हवा और झमाझम बारिश…
इसे भी पढ़ें :IPS दीपक रतन नहीं रहें, दिल्ली में ली आखिरी सांस….
इसे भी पढ़ें : भाभी से हो गया प्यार, भाई का क्या किया हाल… देखें
इसे भी पढ़ें : गोबर की अचानक बढ़ी मांग, हो गई मंहगी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : 13 छात्राओं का यौन शोषण करने वाले कंप्यूटर टीचर का क्या हुआ, जानें…












