Dhanbad (Bhagwat Das) : झारखंड में एक और पत्रकार पर जानलेवा हमला हुआ। इस बार धनबाद के वीडियो जर्नलिस्ट चंदर हजारी को निशाना बनाया गया। चंदन पर रविवार को कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उनके चेहरे पर गंभीर चोट आई है। मामले को लेकर कतरास थाना में लिखित आवेदन दिया है। थानेदार रास बिहारी ने बताया कि जानलेवा हमला करने का इल्जाम बाबू हजारी और गोपी खान पर लगा है। वहीं चंदन ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि कतरास पुलिस ने 8 टन अवैध कोयला पकड़ा। अवैध कोयला पकड़ाने से कोयाला कारोबारी बाबू हजारी बौखला गया। गोपी खान के साथ हजारी बस्ती पहुंचा। गाली-गलौज और मारपीट की, फिर पिस्टल निकाल लिया। डरे-सहमे पत्रकार ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। हमले की सूचना पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष इंद्रजीत पासवान थाना पहुंचे। एसएसपी से बात कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। एसएसपी ने उचित कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। सुनें क्या बोलें वीडियो जर्नलिस्ट चंदन हजारी…
इसे भी पढ़ें :सरेराह कैश वैन से लूटे 39 लाख, कैसे मारा गार्ड को… देखें फुटेज
इसे भी पढ़ें :Railway Recruitment 2021: 10वीं पास के लिए 3 हजार नौकरियां, न परीक्षा, न इंटरव्यू
इसे भी पढ़ें :वज्रपात ने तोड़ी किसान की कमर, 5 मवेशी मरे
इसे भी पढ़ें :सास, ससुर और बहू को बेरहमी से काट डाला, हत्या की वजह सुन पुलिस हैरान
इसे भी पढ़ें :सड़क पर उतरे आदिवासी संगठन के सैंकड़ों लोग, इसका कर रहे विरोध
इसे भी पढ़ें :पंचायत चुनाव: वोटिंग के दौरान बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने की हवाई फायरिंग
इसे भी पढ़ें :Serial Blast: तालिबानी काफिलों पर हमला, 3 की मौत, 20 घायल
इसे भी पढ़ें :पान मसाले का एड कर विवादों में फंसे बिग बी






