UP : यूपी के शाहजहांपुर का एक घर… चार मासूमों की दर्दनाक चीखें… और फिर सन्नाटा। रोजा थाना क्षेत्र के मानपुर चचरी गांव में बुधवार की रात जो हुआ, उसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। लगभग 35 साल का राजीव कठेरिया ने अपनी तीन बेटियों और एक बेटे का गला रेत डाला। फिर उसी घर में फांसी लगाकर खुद भी मौत को गले लगा लिया। 13, 9, 7 साल की बेटियां और 5 साल का मासूम बेटे की डेड बॉडी देख दादा पृथ्वीराज की चीखें निकल गईं। चारपाई खून से सनी थी, चार मासूमों की गर्दन धारदार हथियार से कटी हुई थी। अंदर राजीव साड़ी के फंदे से झूल रहा था। घर की चारदीवारी ‘मौत का घर’ कैसे बन गयी, इसके बारे में बताया गया कि एक साल पहले सड़क हादसे में सिर में लगी गहरी चोट के चलते राजीव मानसिक रूप से परेशान था। कभी बेवजह झगड़ा करता, कभी खुद से बातें करता…पत्नी मायके गई थी, घर में अकेला था… और फिर ले आया ये कयामत। वैसे पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है।
इसे भी पढ़ें :धीरे-धीरे तपने लगा है झारखंड, आने वाले 3-4 रोज में…
इसे भी पढ़ें :रांची बंद का असर, भाजपा नेता हिरासत में…
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग में प्रशासन मुस्तैद, रामभक्त तैयार…
इसे भी पढ़ें :DGP अनुराग गुप्ता का बड़ा ऐलान… जानें
इसे भी पढ़ें :ह’त्या के विरोध में कल झारखंड बंद का ऐलान…








