Kohramlive : यूपी में कभी अपनी हुकूमत कायम रखने वाला माफिया डॉन मुख्तार अंसारी उम्र कैद की सजा सुनते ही अपना माथा पकड़कर कर बांदा जेल में बैठ गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उसे कोर्ट में पेश किया गया था। उसने खुद को बीमार और बुजुर्ग बताया। वहीं, कम सजा देने दुहाई दी। तब कोर्ट ने उससे कहा कि उसका अपराध कहीं बड़ा है। वाराणसी के MP/MLA कोर्ट विशेष न्यायाधीश अवनीश गौतम की अदालत ने उसे उम्र कैद की सजा सुनाई है। इसी अदालत ने करीब नौ महीने पहले यानी 5 जून 2023 को अवधेश राय मर्डर केस में मुख्तार अंसारी को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
गुजरे 18 महीने में मुख्तार को 8वें मामले में सजा मिली है। 608 करोड़ रुपये की अपराध से अर्जित संपत्ति ध्वस्त या जब्त की की गई है। मुख्तार के 215 करोड़ रुपये के अवैध कारोबार पर लगाम कसा गया है। मुख्तार अंसारी 25 अक्तूबर 2005 से जेल में है। मतलब, वह 18 साल चार माह से ज्यादा समय से जेल में ही कैद है। गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाने के हिस्ट्रीशीटर और यूसुफपुर में रहनेवाले मुख्तार अंसारी के खिलाफ यूपी, दिल्ली और पंजाब में 65 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
मऊ सादर विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहा मुख्तार अंसारी का MLA बेटा अब्बास अंसारी भी जेल की सलाखों के पीछे ही है। मुख्तार की पत्नी अफशां पर गाजीपुर और मऊ जिले की पुलिस ने 75 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। अफशां लंबे समय से फरार चल रही है। मुख्तार का छोटा बेटा उमर अंसारी भी फरार है।
इसे भी पढ़ें :ASI से SI बने 1132 अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :जब बेटी का माय-बाप खटकने लगा तो कर गया भयानक कांड…
इसे भी पढ़ें :भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी… देखें
इसे भी पढ़ें :पटना सिविल कोर्ट में ब्ला’स्ट, वकील की जान गई…
इसे भी पढ़ें :फर्जी तरीके से लाइसेंस हासिल किया, माफिया डॉन को उम्र कैद की सजा…
इसे भी पढ़ें :फर्जी तरीके से लाइसेंस हासिल किया, माफिया डॉन को उम्र कैद की सजा…
इसे भी पढ़ें :AK-47 के साथ खूंखार एरिया कमांडर धराया, क्या बोल गये IG… देखें












