बटलर और हेटमायर की आतिशबाजी के बाद चहल ने चौंकाया, ऐसे हारा मुंबई

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

MUMBAI: शनिवार को खेले गये मुकाबले में मुंबई की टीम को राजस्‍थान ने 23 रनों से हरा दिया। IPL के इस सीजन में मुंबई की लगातार दूसरी हार है। वहीं राजस्‍थान की यह लगातार दूसरी जीत है। राजस्‍थान के खिलाडि़यों ने बल्‍लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया। बल्‍लेबाजी में बटलर ने तेज तर्रार शतक जड़ा, वहीं निचले क्रम में उतरे हेटमायर ने भी खूब आतिशबाजी की। पोलार्ट के ओवर में जमकर रन बटोरे। शानदार बल्‍लेबाजी के दम पर राजस्‍थान ने मुंबई को जीत के लिए 194 रनों का टारगेट दिया। 194 रन के बड़े स्‍कोर का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्‍छी नहीं रही। कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 10 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हुए।

अनमोलप्रीत सिंह 5 रन बनाकर नवदीप सैनी के शिकार बने। 40 रन पर 2 विकेट गंवाकर मुंबई की टीम मुश्किल में नजर आ रही थी। इसके बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने टीम को संभाला। दोनों ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़कर जीत की उम्‍मीद जगाई। लेकिन दोनों के आउट होते ही टीम लड़खड़ा गई। ईशान ने 54 और तिलक ने 61 रन बनाए। नवदीप सैनी और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को 2-2 विकेट मिला। चहल ने डेथ ओवर्स में शानदार गेंदबाजी की और 2 विकेट झटके। पोलार्ड की धीमी बल्लेबाजी के चलते टीम 194 रन चेज नहीं कर पाई। मुंबई की पारी की सबसे बड़ी हाईलाइट तिलक वर्मा रहे। हैदराबाद के तिलक 33 गेंदों में 61 रन की शानदार पारी खेलकर आउट हुए। उनको आर अश्विन ने बोल्ड कर पवेलियन भेजा। IPL में अपना दूसरा ही मैच खेल रहे तिलक का ये पहला अर्धशतक रहा।
राजस्थान की पारी के 19वें ओवर में मुंबई इंडियंस ने 3 विकेट चटकाए। बुमराह ने दूसरी गेंद पर हेटमायर (35) को आउट किया। इसके बाद 5वीं गेंद पर जसप्रीत ने बटलर (100) को बोल्ड किया। आखिरी गेंद पर आर अश्विन रन आउट हो गए।

इसे भी पढ़ें : पुलिस लाइन में फंदे पर लटकती मिली ट्रेनी CO की पत्नी की डेड बॉडी

इसे भी पढ़ें :गर्मी में अगर आप भी पीते है ठंडा पानी, तो हो सकता है खतरनाक, जानिए कैसे

इसे भी पढ़ें :Aryan Khan Drug Case : मुख्य गवाह प्रभाकर सैल की मौत

इसे भी पढ़ें :रांची एयरपोर्ट पर अचानक से क्‍यों मच गई चीख-पुकार, देखें…

इसे भी पढ़ें :स्मोकिंग करने वालें हो जाएं अलर्ट, आपकी बॉडी में होते हैं ये बड़े बदलाव

इसे भी पढ़ें : रांची एयरपोर्ट पर अचानक से क्‍यों मच गई चीख-पुकार, देखें…

इसे भी पढ़ें : सबको रूला गया लेडी डॉक्‍टर अर्चना का सुसा’इड नोट, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : पेट में था बच्चा, जीने नहीं दिया प्रतिमा को… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : “75 लाख का इंश्योरेंस करा मार डाला पापा को”… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

47 गेंदों में 96 रन ठोक IPL 2026 में चमके वैभव सूर्यवंशी…

Kohramlive : IPL 2026 के रोमांच से भरी मैच...

वैभव का विस्फोट, 29 गेंदों में 97 रन, तोड़ डाला इस दिग्गज का रिकॉर्ड… देखें

Kohramlive : न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल...

चेपॉक में धोनी का भावुक ‘लैप ऑफ ऑनर’…

Kohramlive : चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सोमवार...

अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, किसे मिली जगह… देखें

Kohramlive : BCCI ने अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ...