Kohramlive Desk : दुनिया की जानी-मानी कंपनी Microsoft ने अपने 27 साल पुराने ब्राउजर इंटरनेट एक्सप्लोरर को बंद करने की घोषणा की है। माइक्रोसॉफ्ट का इंटरनेट एक्सप्लोरर इसी महीने 15 जून से 2022 को बंद हो रहा है। साल 2003 तक माइक्रोसॉफ्ट का यह वेब ब्राउजर टॉप पर था। इस ब्राउजर के आने के बाद लोगों का वेबसाइट पर काम करना आसान हो गया। पुलिस को रिकॉर्डस निकालने में, छात्रों को पढ़ाई की सामग्री पहुंचाने जैसे कामों में माइक्रोसॉफ्ट इंटरनेट एक्सप्लोरर ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई।
16 अगस्त 1995 को किया था रिलीज
सरकारी एजेंसियों और वित्तीय संस्थानों के बारे में कहा जाता है कि वे अभी भी माइक्रोसॉफ्ट इंटरनेट एक्सप्लोरर का उपयोग कर रहे हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने इंटरनेट एक्सप्लोरर को 16 अगस्त 1995 को रिलीज किया था। ये इस तरह का पहला वेब ब्राउजर था जिसको लोगों ने हाथों हाथ लिया। लोग साइबर कैफे में इसी वेब ब्राउजर पर काम किया करते थे।
अब क्रोमियम बेस्ड एज ब्राउजर
इंटरनेट एक्सप्लोरर के बंद होने का मतलब यह नहीं है कि अब बाजार में माइक्रोसॉफ्ट का कोई ब्राउजर नहीं है। आप इसकी जगह क्रोमियम आधारित माइक्रोसॉफ्ट एज (Microsoft Edge) ब्राउजर को इस्तमाल कर सकते हैं जो कि विंडोज और मैकओएस सभी को सपोर्ट करता है। इसे डाउनलोड करके आप लिगेसी वर्जन को रिप्लेस कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में कल सुबह तक इंटरनेट सेवा बंद
इसे भी पढ़ें : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, Indian Railways ने लंबे सफर के लिए शुरू की यह सुविधा… देखें
इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में बवाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : किन-किन ट्रेनों में शुरू हो गई है बेडरोल की सुविधा, एक क्लिक में जानिए
इसे भी पढ़ें : बजरंग वर्मा को मिली नई जिम्मदारी, देखें क्या
इसे भी पढ़ें : राजस्थान बोर्ड 10वीं के परिणाम घोषित, यहां देखें अपना रिजल्ट
इसे भी पढ़ें : पुरुषों के लिए ‘ताकत’ का खजाना है ये फल, डेली खाएंगे तो बढ़ जाएगी ‘पावर’








