KHUNTI : खूंटी में पति-पत्नी के बीच विवाद जानलेवा साबित हुआ। जिले के तोरपा थाना क्षेत्र की बारकुली पंचायत के रायशिमला गांव के एक घर में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद पत्नी ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। महिला ने अस्पताल ले जाए जाने के दौरान दम तोड़ दिया। घटना गुरुवार की देर रात की है। मृतका की पहचान 36 साल के बिरसा प्रधान की 34 साल की पत्नी तेतरी देवी के रूप में हुआ है।
Read more:बोलेरो में ऐसे छुपाकर रखा था गांजा कि खोजने में पुलिस के छूट गए पसीने
चिल्लाने के बाद पड़ोसियों ने बुझाई आग
घर के अंदर से तेतरी देवी के चीखने-चिल्लाने की आवाज आई तो किसी तरह लोग अंदर गए और आग बुझाई। तब तक वह लगभग 70 से 75 प्रतिशत तक जल चुकी थी। उसे 108 एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल खूंटी ले जाया गया। गंभीर हालात को देखते हुए उसे रांची रेफर कर दिया। वहां पहुंचने से पहले ले जाने के क्रम में ही उसने दम तोड़ दिया।
Read more:खिड़की तोड़कर नाबालिग को उठा ले गए बदमाश, कर दी हैवानियत की हद पार…








