spot_img

4 साल बाद जहरीली शराब कांड का आरोपी नरेश सिंघानियां धराया, पुलिस ने ऐसे दबोचा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : नामकुम पुलिस ने जहरीली शराब कांड के आरोपी नरेश सिंघानियां को धर दबोचा। उसे नामकुम के जोरार इलाके से उसके रिश्‍तेदार के घर से पकड़ा गया। नरेश सिंघानियां पर अवैध शराब का कारोबार करने और 22 लोगों की मौत का मामला दर्ज है। वह पिछले 2017 से फरार चल रहा था।

एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को गुप्‍त सूचना मिली कि नरेश सिंघानियां अपने रिश्तेदार के घर नामकुम के जोरार आया हुआ है। एसएसपी ने नाकुमक थाना प्रभारी को उसकी गिरफ्तारी की जिम्‍मेवारी सौंपी। जिसके बाद प्लानिंग के साथ गुरुवार की सुबह नामकुम पुलिस ने उसे उसके रिश्‍तेदार के घर से दबोच लिया।

Read More :कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्वे करने गयी सेविका पर कुल्हाड़ी से वार, आरोपी धराया

2017 में जहरीली शराब पीने से हो गई थी 22 लोगों की मौत

2017 में करम पर्व के मौके पर जहरीली शराब पीने से 22 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में जैप के चार जवान भी शामिल थे। जांच में जहरीली शराब की खेप सिंघानिया बंधुओं द्वारा बाजार में उतारे जाने की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद से ही पुलिस को उसकी तलाश थी। जहरीली और अवैध शराब मामले में सिंघानियां ब्रदर्स (प्रहलाद व नरेश सिंघानियां) पर रांची के नामकुम, सुखदेवनगर और डोरंडा में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दोनों पिछले 20 वर्षों से रांची में अवैध शराब का कारोबार कर रहे थे। सिंघानिया ब्रदर्स के खिलाफ अवैध शराब के कारोबार का पहला मामला 2005 में दर्ज हुआ था।

 Read More :Fact Check : फेक है जैक बोर्ड एग्‍जाम रद्द होने की खबर, जानिये #JAC अध्‍यक्ष ने क्‍या कहा…

2017 में धराया था प्रह्लाद सिंघानिया

पुलिस ने जहरीली शराब कांड के बाद 4 अक्‍टूबर 2017 को प्रह्लाद सिंघानिया को जमशेदपुर से धर दबोचा था। घटना के बाद से वह जगह बदल-बदल कर पुलिस को चकमा दे रहा था। वहीं इस कांड का आरोपी नरेश सिंघानिया अबतक फरार चल रहा था। जिस नामकुम के जोरार से नामकुम पुलिस ने धर दबोचा।

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

Ranchi : रांची में 21 जगह निषेधाज्ञा, जानें कहां और कब…

Ranchi में 3 मई को होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित