spot_img
spot_img

अफगानिस्तान ने T20 में पाकिस्तान को पहली बार हराया…देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज खेली जा रही है। यह सीरीज UAE में खेली जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इसमें अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया है। यह अफगानिस्तान टीम की पाकिस्तान पर किसी भी फॉर्मेट में पहली जीत है। वहीं, T20 फॉर्मेट की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक चार टी20 खेले गए हैं और इसमें से तीन मैच पाकिस्तान ने जीते हैं, जबकि अफगानिस्तान को एक मुकाबले में जीत मिली है। मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। क्रीज पर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर महज 92 रन ही बना पाई। मुकाबले में पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज 20 से ज्यादा रन नहीं बना पाया। वहीं, टीम के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए।

अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही 

93 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम की शुरुआत भी खराब रही। इब्राहिम जादरान नौ रन, गुलबदिन नईब शून्य, रहमानुल्लाह गुरबाज 16 रन बनाकर आउट हुए। 27 पर अफगानिस्तान ने तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद करीम जनत और नबी ने चौथे विकेट के लिए 18 रन की साझेदारी निभाई। करीम सात रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नबी और नजीबुल्लाह जादरान ने मिलकर अफगानिस्तान टीम को जीत दिलाई। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 53 रन की नाबाद साझेदारी की। नबी 38 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन और नजीबुल्लाह 23 गेंदों में दो चौके की मदद से 17 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की ओर से इहसानुल्लाह को दो विकेट मिले। वहीं, नसीम शाह और इमाद वसीम को एक-एक विकेट मिला।

पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही

मोहम्मद हारिस छह रन, अब्दुल्ला शफीक शून्य, सैम अयूब 17 रन, तैयब ताहिर 16 रन, आजम खान शून्य बनाकर आउट हुए। 41 रन पर टीम के पांच खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद इमाद वसीम और शादाब खान ने 19 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान की पारी को संभालनी चाही, लेकिन मुजीब ने शादाब को आउट कर बड़ा झटका दिया।शादाब 18 गेंदों में 12 रन बना सके। फहीम अशरफ दो रन, नसीम शाह दो रन और इमाद वसीम 18 रन बनाकर आउट हुए। फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, अजमातुल्लाह, नवीन उल हक और कप्तान राशिद को एक-एक विकेट मिला।

नबी प्लेयर ऑफ द मैच बने

 मोहम्मद नबी को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। पाकिस्तान की टीम इस सीरीज में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी के बिना खेल रही है।

इसे भी पढ़ें : कल से शुरू हो रही देवघर से पटना और रांची के लिए फ्लाइट, देखें शेड्यूल

इसे भी पढ़ें : सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता, देखें कितना…

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में सरहुल पर झूमा जग और आसमां… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बेटी को जन्म देना हो गया गुनाह, क्या हुआ भारती का हाल… देखें

इसे भी पढ़ें : फोन पर मिलता रहा हुक्म, शूटर दागता रहा कल्लू पर गोलियां… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...

इसी महीने दूल्हा बनेंगे ये दिग्गज क्रिकेटर, दुल्हनिया कौन… जानें

Bihar : भारतीय टीम का भरोसेमंद तेज गेंदबाज आकाशदीप...

फ्लाइट में बिगड़ी तबीयत, दिग्गज कोच का निधन…

Kohramlive : भारतीय निशानेबाजी जगत के लिए शुक्रवार का...