Ranchi : झारखंड के नामी नेतरहाट आवासीय विद्यालय और इंदिरा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय हजारीबाग में दाखिला के लिये प्रवेश परीक्षा 6 जुलाई को होगी। विद्यालय में कक्षा 6 के लिये नामांकन लिया जायेगा। झारखंड में केंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर खुले 89 मॉडल स्कूल में नामांकन के लिये प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई को होगी। इन दोनों परीक्षा का प्रवेश पत्र 27 जून से मिलना शुरू हो जायेगा। वहीं, मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 30 जून को होगी। इसका प्रवेश पत्र 25 जून से JAC की वेबसाइट से डाउनलोड होगा। मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति के लिये 9 से 12वीं कक्षा तक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। शर्त केवल इतना है कि छात्रों को अपनी पिछली कक्षा में 60 फीसदी अंकों के साथ पास करना जरूरी है। जैक (झारखंड एकेडमिक काउंसिल) ने तीनों परीक्षा की अलग-अलग डेट आज जारी कर दी। इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय हजारीबाग, नेतरहाट आवासीय विद्यालय के लिए प्रवेश परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। जिसमें गणित, सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, भाषा व मानिसक योग्यता विषय से सवाल पूछे जा सकते हैं। परीक्षा दो पाली में होगी। इन स्कूलों में एडमिशन के लिये झारखंड का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। वहीं, आवेदकों की उम्र 10 वर्ष से कम और 12 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिये। किसी भी मान्यता प्राप्त सरकारी शिक्षण संस्थान से पांचवीं की परीक्षा पास होना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें :कथित पेपर लीक के बाद राहुल गांधी क्या बोल गये… जानें
इसे भी पढ़ें :भयानक गर्मी से भयावह तस्वीर, एक रोज में 142 दाह संस्कार
इसे भी पढ़ें :चौथी मंजिल से गिरने से पूर्व भारतीय क्रिकेटर की मौ’त…
इसे भी पढ़ें :रंगेहाथ रिश्वत लेते धराये अर्जुन राम…
इसे भी पढ़ें :वरिष्ठ भाजपा नेता चुनी गई ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष… देखें
इसे भी पढ़ें :कुख्यात गैंगस्टर को किया गया शिफ्ट
इसे भी पढ़ें :दनुआ घाटी में जोरदार टक्कर, फिर…
इसे भी पढ़ें :बिहार सरकार को HC से झटका…







