Ranchi : राजधानी रांची में 36 मतदान कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। ये वैसे मतदानकर्मी हैं जो आज डिस्पैच सेंटर नहीं पहुंचे थे। वे अनुपस्थित थे। रांची डीसी सह निर्वाची पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने कार्रवाई के आदेश दे दिये हैं। डीसी राहुल सिन्हा ने कहा कि मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम अवस्थित डिस्पैच सेंटर में अनुपस्थित रहने वाले 36 मतदान क्रमियों को शो कॉज किया गया है। वहीं, संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि खूंटी और लोहरदगा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के लिए आज रांची के तमाड़ और मांडर विधानसभा क्षेत्र के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया। निर्वाची पदाधिकारी 08- रांची संसदीय क्षेत्र राहुल कुमार सिन्हा की देखरेख में पोलिंग पार्टियों को मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम के डिस्पैच सेंटर से रवाना किया गया। इस दौरान करीब 36 मतदानकर्ती गायब थे, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में 303 और मांडर विधानसभा क्षेत्र के 430 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। डीसी सह निर्वाची पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा द्वारा सभी मतदानकर्मियों को ससमय डिस्पैच सेंटर पहुंचने का निर्देश दिया है, ताकि पोलिंग पार्टियां समय पर अपने निर्धारित मतदान केन्द्रों तक पहुंच सकें।
इसे भी पढ़ें :“कितने भी महंगे वकील क्यों ना रख लें…” क्या बोल गये प्रतुल… देखें
इसे भी पढ़ें :सहमति के बिना पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बला*त्कार नहीं : हाई कोर्ट
इसे भी पढ़ें :दो रोज रहेगी भयंकर गर्मी, इस दिन मिलेगी राहत
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा बिहार से धराया… जानें
इसे भी पढ़ें :तिहाड़ जेल में म*र्डर, इसी जेल में बंद हैं CM केजरीवाल… जानें
इसे भी पढ़ें :PM मोदी का रांची में रोड शो… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी ने नॉमिनेशन के बाद किया पोस्ट, “मेरी मां ने बड़े भरोसे के…”
इसे भी पढ़ें :यूपी में मायावती की पार्टी को बड़ा झटका…
इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम…
इसे भी पढ़ें :अलग-अलग शहरों के छात्रों को एक मंच पर मिला सम्मान… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :रांची में आज इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री… देखें





