Kohramlive Desk : जान-मानी कंपनी एसर ने हाल ही में एक नया लैपटॉप Acer Swift Edge लॉन्च किया है। इसे दुनिया का सबसे हल्का और पतला लैपटॉप बताया जा रहा है। 16 इंच के डिस्प्ले वाले इस स्टाइलिश लैपटॉप में आपको सभी लेटेस्ट फीचर्स दिए जा रहे हैं और इसे खरीदने के लिए लोग काफी एक्साइटेड हैं। इस डिवाइस को सबसे पहले नॉर्थ अमेरिका में सेल के लिए उपलध किया जाएगा और वो सेल इसी महीने यानी अक्टूबर, 2022 में शुरू होगी कीमत की बात करें तो नॉर्थ अमेरिका में Acer Swift Edge 1,499 डॉलर (लगभग 1,24,154 रुपये) में मिलेगा। अब जनते हैं इस लैपटॉप की कीमत और इसके फीचर्स।
वजन सिर्फ 1.16 किलो
ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए गए इस लैपटॉप को दुनिया का सबसे हल्का 16-इंच वाला OLED लैपटॉप बताया जा रहा है। फ्लैगशिप फीचर्स वाला ये गैजेट एक ऐसे अलॉय से बना है जो एल्युमिनियम से 20% ज्यादा हल्का है और उससे दो गुना मजबूत है। ये लैपटॉप पतला है और इसका वजन सिर्फ 1.16 किलो है। 4K पिक्सल का रेसोल्यूशन, 92% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 500nits की ब्राइटनेस और 100% का DCI-P3 कलर गैमट दिया गया है। इस डिस्प्ले को VESA DisplayHDR True Black 500 और TUV Rheinland Eyesafe सर्टिफिकेशन्स भी मिले हुए हैं।
फिंगरप्रिंट रीडर भी उपलब्ध
Acer Swift Edge में एक बैकलिट कीबोर्ड, एफएचडी (FHD) वेबकैम और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट रीडर भी दिया जा रहा है। AMD Ryzen PRO और Ryzen 6000 सीरीज प्रोसेसर्स पर काम करने वाले इस लैपटॉप में AMD Radeon Graphics भी दिए गए हैं और इसमें 32GB LPDDR5 RAM और 1TB SSD स्टोरेज भी मिल रहा है। कनेक्टिविटी के लिए Acer Swift Edge दो यूएसबी-सी पोर्ट्स, दो यूएसबी-ए पोर्ट, एक एचडीएमआई 2.1 पोर्ट, हेडफोन जैक, वाईफाई-6ई और ब्लूटूथ से लैस है।
इसे भी पढ़ें :शुरू हुआ फुटबॉल का महाकुंभ ISL, टूर्नामेंट से पहले नीता अंबानी ने फैंस में भरा जोश
इसे भी पढ़ें : दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर और संजय मांजरेकर ने रांची के इस होटल में किया डिनर
इसे भी पढ़ें :धोनी IPL 2023 में खेलेंगे या नहीं, खुद किया खुलासा… देखें
इसे भी पढ़ें :शानदार प्रदर्शन : T20 महिला एशिया कप में इंडिया ने बांग्लादेश को चटाई धूल
इसे भी पढ़ें :Under-17 FIFA World Cup Football में झारखंड की बेटियां करेंगी देश को रिप्रजेंट










