spot_img

पुलिस हिरासत में लेवी मांगने के आरोपी ने किया सु साइड, मचा हड़कंप

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

हजारीबाग : पुलिस हिरासत में लेवी मांगने के संदेही गुनहगार नंद किशोर महतो ने सुसाइड कर लिया। पुलिस कार्यालय के शौचालय में उसने बनियान के सहारे फांसी लगा ली। शौचालय के अंदर छटपटाने की आवाज सुनकर गार्ड भागे-भागे पहुंचे। संबल से दरवाजा तोड़कर अंदर गये तो जो कुछ देखा दंग रह गये। नंद किशोर महतो अचेत पड़ा था। तुरंत वरीय पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। भागे-भागे कई अधिकारी पहुंचे। सूचना मिलने के बाद डॉक्‍टरों की टीम भी मौके पर पहुंची। जांच के बाद डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को मजिस्ट्रेट सदर सीओ राजेश कुमार की उपस्थिति में पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां मेडिकल बोर्ड गठित कर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई।

वह बड़कागांव का रहने वाला था। एसपी मनोज रतन चोथे ने बताया कि इस मामले में न्यायिक जांच की अनुशंसा कर दी गई है। न्यायिक जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की जाएगी। मृतक नंद किशोर के खिलाफ दहशत फैलाकर रंगदारी और लेवी मांगने को लेकर आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। कई बार जेल भी जा चुका था। वह पहले माओवादी था। बाद में पीएलएफआई का हार्डकोर कार्यकर्ता बनकर कोयला उत्खनन क्षेत्रों में दहशत फैलाकर रंगदारी वसूलने का काम करने लगा।

लेवी मांगने को लेकर लगातार मिल रही शिकायत के बाद सोमवार की रात एसआईटी ने उसे हिरासत में लिया था। मुफस्सिल थाना और कोर्रा थाना में हाजत नहीं रहने के कारण सुरक्षा की दृष्टिकोण से सिलवार स्थित पुलिस कार्यालय में उसे रखा गया था। जहां उसने फांसी लगा ली। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें : गायब हुई नाबालिग, तो Sex Racket का हुआ भंडाभोड़… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : 29 अप्रैल को कुछ खास करने को तैयार है टाटा मोटर्स, जानिये…

इसे भी पढ़ें : लालू के बड़े लाल “तेजप्रताप” ने बढ़ाया सियासी पारा, RJD में खलबली

इसे भी पढ़ें : ट्रेन में लेकर चढ़े यह सामान तो जायेंगे 3 साल केलिए अंदर…

इसे भी पढ़ें : नौकरी देने के बहाने होता था ये गंदा धंधा, देखें…

इसे भी पढ़ें : बिटिया की खामोशी के पीछे छुपा था गैंगरेप का दर्द, देखें…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के शिक्षा तंत्र में नई ताकत, 1,042 सहायक शिक्षक नियुक्त…

Ranchi : झारखंड सरकार ने प्राथमिक और मध्य विद्यालयों...

CBSE की नई गाइडलाइन जारी… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने थ्री-लैंग्वेज...

हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम होगा पहले से कहीं आसान…

Kohramlive : देश की स्वास्थ्य व्यवस्था अब तेजी से...

जुलाई में इतने रोज बैंक रहेंगे बंद, कहीं काम न अटक जाये… जानें

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2026...