जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे लोको शेड में शनिवार को हादसा हुआ। जिसमें रेलवे कर्मचारी विनोद महतो की मौत हो गई। लोको में काम करने के दौरान क्रेन का सीलिंग टूट गया जिससे ट्रेन का चक्का नीचे खड़े विनोद महतो के उपर गिर गया। जिससे चक्के के नीचे दबकर उनकी मौत हो गई। क्रेन से चक्का शिफ्ट करने के दौरान हादसा हुआ।
इसे भी पढ़ें : मासूम बिटिया का खून कर हवालात में घंटोंं साधे रहा गुम्मी, मुंह खोला तो सिर्फ इतना कहा…
इसे भी पढ़ें :दस लाख के इनामी नक्सली जोनल कमांडर परमजीत का जंगल में मिला शव
हादसे के बाद साथ काम कर रहे कर्मचारी आनन-फानन में उसे इलाज के लिए रेलवे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक परसुडीह थाना क्षेत्र के प्रमोदनगर के रहने वाले थे। मृतक ईएलएस डिपार्टमेंट के कर्मी थे। मौत की सूचना मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इसे भी पढ़ें : 10 लाख का इनामी प्रशांत मांझी पुलिस गिरफ्त में !
इसे भी पढ़ें : सात फेरे लेने से पहले ही मंडप से दूल्हा को उठा ले गई पुलिस, देखिए क्या है माजरा…
इसे भी पढ़ें :AJSU नेता का शव जंगल में मिला, सिर पर चोट के निशान















