spot_img

Accident : पांच साल पहले डैम में डूबा था भाई, आज बहन को ट्रैक्टर ने रौंदा

Date:

spot_img
spot_img
  • डोरंडा में 14 वर्षीय लड़की की सड़क हादसे में मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • शाम में सहेलियों को देने वाली थी बर्थडे पार्टी, नवदुर्गा का व्रत भी रखा था 
  • नशे में धुत्त ट्रैक्टर चालक ने साइकिल से जा रही अनीशा पर चढ़ा दी गाड़ी

रांची : Accident में 14 साल की अनीशा आज मर गई। उसने कल ही अपना बर्थडे मनाया था और नवदुर्गा का व्रत भी रखा हुआ था। वह एक दर्दनाक Accident का शिकार बनी। पांच साल पहले उसके बड़े भाई को भी धुर्वा डैम ने निगल लिया था। अब घर की सबसे छोटी अनीशा को भी ट्रैक्टर चालक ने रौंद डाला। चालक नशे में था।

अनीशा 16 अक्टूबर की शाम पांच बजे अपने भाई के मोमो की दुकान पर साइकिल से चटनी पहुंचाने जा रही थी। तभी नेपाल हाउस के पास एक चिल्ड्रेन पार्क के बाहर वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गई और गाड़ी उसके सीने से गुजर गई। अनीशा देर शाम में भाई की मोमो दुकान पर अपनी सहेलियों को अपने बर्थडे की पार्टी भी देनेवाली थी। लेकिन उसकी मौत से पूरा नेपाल हाउस इलाका शोक में डूब गया।

इसे भी पढ़ें : Bomb Attack : विधायक ढुलू महतो के करीबी के घर फिर से बमबारी

कुलदीप मध्य विद्यालय में पढ़ती थी अनीशा

अनीशा का घर नेपाल हाउस इलाके के सिद्धार्थ नगर, हॉस्पिटल लाइन में है। वह कुलदीप मध्य विद्यालय में पढ़ती थी। उसके पिता भी नहीं हैं। चार-भाई बहनों में वह सबसे छोटी थी। बड़े भैया की मौत भी धुर्वा डैम में डूबने से हो गई थी। मां अनिता सोनवार और एक भाई किसी तरह घर चला रहे हैं। पांच साल में दो बच्चों की दर्दनाक हादसे में मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

इसे भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री Jagarnath mahto वेंटिलेटर पर, सीएम अस्पताल पहुंचे

Accident का कारण बना नशे में धुत ट्रैक्टर चालक 

इस दुर्घटना का सबसे कारण बना नशे की हालत में ट्रैक्टर चलाना। अनीशा अपनी साइकिल से रास्ते से जा रही थी। तभी लोड-अनलोड के काम लगे ट्रैक्टर चालक ने उसे गाड़ी चढ़ा दी। अगला चक्का चढ़ाने के बाद भी उस ट्रैक्टर चालक का नशा नहीं टूटा। उसने गाड़ी का पिछला चक्का भी अनीशा पर चढ़ा दिया। इससे  उसके बचने की रही-सही कसर भी टूट गई। फिर लोगों ने चालक को पकड़ लिया।

इसे भी पढ़ें : CM ने कहा, कुकृत्य करने वालों को स्वीकार नहीं करते लोग

पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया

घटना की सूचना के बाद डोरंडा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उसने लोगों को शांत कराया और ट्रैक्टर चालक को अपनी गिरफ्त में लिया। स्थानीय लोग और परिजन अनीशा को पहले गुरुनानक अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने भर्ती नहीं लिया, तब रिम्स ले गए। वहां डॉक्टरों ने अनीशा को मृत घोषित किया। गुरुनानक अस्पताल के डॉक्टरों का कहना था कि उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी। इस हादसे से पूरा इलाका शोक में डूबा हुआ है।

इसे भी पढ़ें : Escape : नाव में छेद से घुसा पानी, डूबने से बचे कई यात्री

इसे भी पढ़ें :

नायक बोले, जनता को इंतजार नहीं, फैसला चाहिये…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रवक्ता...

चतरा में ए’नका’उंटर…

Chatra : चतरा के पिपरवार में मंगलवार तड़के पुलिस...

रांची में हाथियों की दस्तक, छतों पर चढ़ा पूरा टोला… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रात गहराती गई और जंगल की...

हवा में लड़खड़ाया CM का हेलीकॉप्टर, फिर…

Bihar : बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करने...

झारखंड में 2119 वेटलैंड की होगी जांच, CM हेमंत सोरेन ने दिये बड़े निर्देश

Ranchi : झारखंड के प्राकृतिक जल क्षेत्रों को बचाने...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नायक बोले, जनता को इंतजार नहीं, फैसला चाहिये…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रवक्ता...

चतरा में ए’नका’उंटर…

Chatra : चतरा के पिपरवार में मंगलवार तड़के पुलिस...

रांची में हाथियों की दस्तक, छतों पर चढ़ा पूरा टोला… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रात गहराती गई और जंगल की...

हवा में लड़खड़ाया CM का हेलीकॉप्टर, फिर…

Bihar : बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करने...

झारखंड में 2119 वेटलैंड की होगी जांच, CM हेमंत सोरेन ने दिये बड़े निर्देश

Ranchi : झारखंड के प्राकृतिक जल क्षेत्रों को बचाने...