spot_img

मां के दरबार में उमड़ी श्रद्धा, CM ने नवाया शीश

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची की रिमझिम बारिश के बीच भी मां दुर्गा की आस्था का ज्वार थमने का नाम नहीं ले रहा। दीपाटोली के श्री श्री बांधगाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल और लालपुर के हरिमती मंदिर दुर्गा पूजा समिति में आज भक्ति और उल्लास का ऐसा संगम देखने को मिला मानो पूरी राजधानी माता के आशीर्वाद में सराबोर हो गई हो। CM हेमंत सोरेन स्वयं इस दिव्य क्षण के साक्षी बने। उन्होंने दीपाटोली और लालपुर दोनों पूजा पंडालों के पट का अनावरण किया, आरती की गूंज के बीच मां दुर्गा के दरबार में शीश नवाकर राज्य की उन्नति और जनता की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा, “बरसों से चली आ रही इस परंपरा की चमक हर साल और आगे बढ़े, यही माता रानी से प्रार्थना है।”

बारिश के बीच भक्ति का सैलाब

लगातार हो रही बारिश भी श्रद्धालुओं के उत्साह को रोक नहीं सकी। दीपाटोली से लालपुर तक पंडालों में माता रानी के जयकारों की गूंज और भक्तों की भीड़ ने इस पावन पर्व को और जीवंत बना दिया। भव्य सजावट, झिलमिल रोशनी और ढाक की ताल के बीच हर कोई मां की एक झलक पाने को आतुर दिखा। बांधगाड़ी और हरिमती मंदिर की दुर्गा पूजा हर साल यहां की कलाकारी, झांकी और लोक संगीत शहरवासियों को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। दीपों की लौ और भक्ति के स्वर ने आज रांची की रात को एक अद्भुत आध्यात्मिक रोशनी में नहला दिया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...