Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एंटी करप्शन ब्यूरो को जामताड़ा की तत्कालीन CO हेमा प्रसाद और अन्य के खिलाफ अवैध तरके से जमीन की खरीद-ब्रिकी के एक मामले में जांच करने की स्वीकृति दे दी है। यह मामला धनबाद आई.आर. संख्या-40/2017 (दुमका), दिनांक-30 अक्टूबर 2017 का है। जामताड़ा जिला के मिहिजाम थाना अंतर्गत बुटकेरिया मौजा में अवैध रूप से जमीन की खरीद बिक्री करने से संबंधित मिहिजाम थाना काण्ड संख्या-47 / 2016, दिनांक-17 सितंबर 2016 से जुड़ा है।
फरार रहने की स्थिति में कुर्की जब्ती का निदेश
मामले में हेमा प्रसाद, तत्कालीन अंचलाधिकारी जामताड़ा, इस्माईल टुडू तत्कालीन अंचल निरीक्षक तथा अन्य के विरुद्ध पीई दर्ज करने की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, इस संबंध में जामताड़ा थाना में आईपीसी की धारा 420/406/409/468/471 एवं 120- बी के तहत काण्ड संख्या- 47/16 दर्ज किया गया है। प्रतिवेदन से यह स्पष्ट होता है कि इस कांड में सभी नौ प्राथमिकी अभियुक्तों के विरुद्ध मामला सत्य पाते हुए अविलंब गिरफ्तार करने तथा फरार रहने की स्थिति में कुर्की जब्ती की कार्रवाई करने एवं उचित माध्यम से अभियोजन स्वीकृति प्राप्त करने के लिए प्रतिवेदन समर्पित करने तथा पर्यवेक्षण में लंबित अन्य निर्देशो का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है।
इसे भी पढ़ें : Bihar News : लूट का विरोध करने पर मार दी गोली, बीच सड़क पर बवाल… देखें
इसे भी पढ़ें : बरियातू में सड़कों पर दिखा गुस्सा, गली-मोहल्ले तक के रास्ते किये बंद… देखें
इसे भी पढ़ें : 10 लाख रुपये लेकर चलने वाले इंजीनियर के घर रेड
इसे भी पढ़ें : हेल्थ विभाग में BPSC करेगा ड्रग इंस्पेक्टरों की बहाली, जानिए कब तक करना है अप्लाई
इसे भी पढ़ें : रेलवे दे रहा रामायण यात्रा का मौका, फ्री में मिलेंगे ये सभी सुविधाएं










