Ranchi : CM हेमंत सोरेन आज शिक्षाविदों के एक प्रतिनिधिमंडल से मिले। उनसे अल्पसंख्यक विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था को लेकर लंबी बातचीत हुई। अल्पसंख्यक विद्यालयों को और बेहतर बनाने के लिए CM से पहल करने का आग्रह किया गया। शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने का अनुरोध किया। CM ने उनकी बातों को गौर से सुना और हर संभव समस्याओं के निदान का भरोसा दिलाया। वहीं सरकारी विद्यालयों को उत्कृष्ट बनाने और बच्चों को बेहतर तथा गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा उठाये जा रहे कदमों पर प्रतिनिधिमंडल ने CM हेमंत सोरेन की सराहना की। प्रतिनिधिमंडल में झारखण्ड खीस्तीय अल्पसंख्यक शिक्षण संस्था, संघ एवं झारखण्ड अल्पसंख्यक प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय शिक्षक-शिक्षकेत्तर समन्वय समिति से जुड़े लोग शामिल थे।
इस अवसर पर आर्चविशप फेलिक्स टोप्पो ( राँची, महाधर्माध्यक्ष) डालटनगंज के धर्माध्यक्ष बिशप थ्योदोर मस्करेन्हस, दुमका के धर्माध्यक्ष बिशप जुलयुस मरांडी, सिमडेगा के धर्माध्यक्ष बिशप भिन्सेंट बरवा, खूंटी के धर्माध्यक्ष बिशप विनय कन्डुलना, जमशेदपुर के धर्माध्यक्ष बिशप तेलेस्फोर बिलुंग, हजारीबाग के धर्माध्यक्ष बिशप आनन्द जोजो, गुमला के धर्माध्यक्ष फा० लिनुस पिंगल, JHACMEI के सचिव फा० एरेनसियुस मिंज, रांची के काथलिक विद्यालय निरीक्षक फादर मुकुल कुल्लू, निरंजन कुमार सांडिल, एन्थोनी तिग्गा, पीटर खेस्स, एवं रमेश कुमार सिंह शामिल थे।
इसे भी पढ़ें : टल गई बड़ी वारदात, हथियार के साथ धराया बदमाश…
इसे भी पढ़ें :Whatsapp ने अपडेट किया नया फीचर… जानें डिटेल्स
इसे भी पढ़ें :Ajab-Gajab : ऐसा गांव जहां कभी नहीं होती बारिश…
इसे भी पढ़ें :13 डिप्टी कलेक्टर को मिला प्रमोशन, एक का ट्रांसफर…देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :Disney+ Hotstar लेने जा रहा बड़ा फैसला, देखें क्या…
इसे भी पढ़ें :बड़ा फेरबदल : 533 सब इंस्पेक्टर का तबादला, कौन कहां गये… जानें
इसे भी पढ़ें :हे भगवान, ऐसा दिन किसी को मत दिखाना…. कमजोर दिल वाले इस खबर को ना पढ़ें…










