spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

हे भगवान, ऐसा दिन किसी को मत दिखाना…. कमजोर दिल वाले इस खबर को ना पढ़ें…

Date:

spot_img
spot_img

Gorakhpur : 5 साल के अयान को कार के अंदर अकबका के दम तोड़ते देख हर किसी का कलेजा दरक गया। मासूम बच्चा कार में खेल रहा था, इसी बीच चाइल्ड लॉक लग गया। अयान कार के अंदर बंद हो गया। करीब 1 घंटे तक वह छटपटाता रहा, मगर इसकी भनक किसी को नहीं लगी। उसकी बड़ी मम्मी ने खिड़की से बाहर देखा तो कार में बंद अयान पर उनकी नजर पड़ी। वह दौड़कर नीचे गई, पीछे-पीछे बड़े पापा कृष्ण प्रताप सिंह भी पहुंच गये। कार के पीछे की सीट पर बेसुध पड़े अयान की धड़कनें चल रही थीं। बड़े पापा उसे उठाकर सीधे मानसी हॉस्पिटल पहुंचे, पर मासूम अयान को बचाया नहीं जा सका। कार के अंदर शीशे पर उसकी अंगुलियों के निशान उसकी छटपटाहट को बयां कर रहे थे। चंचल अयान की मौत के बाद उसकी एक-एक हरकत को याद कर दादी बेजान सा हो गई है। वहीं, बड़ी मिन्नतों के बाद अयान को जन्म देने वाली मां बेसुध है। घर का पूरा आंगन सूना-सूना है। हर कोई दुखी है। मासूम अयान का यूं दुनिया छोड़कर चले जाने के बाद से जितनी जुबां, उतनी तरह की बातें हो रही है। कुछ का यह कहना था कि दम घुटने से ऐसा हो गया, वहीं कुछ का कहना है कि वह डर गया होगा, शॉकिंग वजह हो सकती है। वैसे ऑटोमोबाइल सेक्टर के जीएम स्तेर के एक अधिकारी का कहना है कि दम घुटने से मौत होने की संभावना कम है। हदस एक बड़ा कारण हो सकता है। अधिकारी का कहना है कि कई बार देखा गया है कि ड्राइवर लोग गाड़ी के भीतर शीशा चढ़ा कर सो जाते हैं। उन्हें कुछ नहीं होता। गांड़ी के अंदर वेंटिलेशन के कई जगह होते हैं, जहां से हवा का आना-जाना होते रहता है। दिल को झकझोर देने वाली यह लोमहर्षक घटना गोरखपुर बिलंदपुर के कैंट इलाके से उछलकर सामने आई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रिंकू सिंह का बेटा अयान बीते रविवार को तेज धूप में छत पर गया तो मां ने उसे नीचे जाने को कह दिया, फिर वह नीचे गया और मोबाइल पर गेम खेलने लगा। इसी बीच उसकी फूआ का फोन आया तो मां ने उसे गेम खेलने से मना किया। फिर अयान दादी के पास जाने की बात बोलकर घर से निकल गया। वह दादी के कमरे के बाहर जाकर उनका दरवाजा खुलवाता था। घर से निकलने के बाद वह दादी के कमरे में जाने के बजाय बाहर खड़ी कार के पास चला गया। कार लॉक न होने की वजह से अयान उसमें जाकर बैठ गया। तभी कार का चाइल्ड लॉक बंद हो गया। आशंका जताई जा रही है कि अयान ने बाहर निकलने की हरसंभव कोशिश की होगी, पर वह कामयाब नहीं हो सका।  शीशे पर हाथों के निशान जता रहे थे कि उसने निकलने को पूरी ताकत झोंकी, मगर शीशा बंद होने की वजह से न तो बाहर आवाज आई और न ही वह निकल सका। तेज धूप में खुले में खड़ी कार में उसे उल्टी भी हुई, इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी।

अयान के बड़े पापा कृष्ण प्रताप सिंह ने मीडिया को बताया कि वह काफी चंचल था। उसकी फूआ का फोन आया तो उसने कहा, “मैं मोबाइल पर गेम खेल रहा हूं, फोन मत करो, पापा आयेंगे तो बात करा दूंगा।” यही बात कही और फिर वह अपनी मां से दादी के पास जाने की बात कहते हुये निकल गया। वहीं अयान ने कहा कि ‘जो मेरे साथ हुआ किसी के साथ न हो’ वो खुद को कोस रहे हैं। बेटा दादी के पास गया था, यह जानकर सब निश्चिंत थे, लेकिन कब वह कार में गया और जान चली गई, यह सोचकर अब भी हैरान हूं। रिंकू सिंह के बगल में ही सटा उनके बड़े भाई का मकान है। उनकी मां सामने वाले एक कमरे में रहती हैं।

इसे भी पढ़ें : गरीब होनहार प्रवीण के पढ़ाई के जज्बे को देख भावुक हुए सीएम हेमंत, क्या कर गये… जानें

इसे भी पढ़ें : किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त जारी, यहां करें चेक…

इसे भी पढ़ें :

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...

आंदोलित छात्रों पर ला’ठीचार्ज, क्या बोल गये रुरल SP… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे...

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते अरेस्ट…

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद के बीच जांच एजेंसी...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...

आंदोलित छात्रों पर ला’ठीचार्ज, क्या बोल गये रुरल SP… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे...

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते अरेस्ट…

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद के बीच जांच एजेंसी...