Kohramlive : मॉनसून ने कई शहरों में तबाही मचा रखी है। वहीं दुनिया में एक ऐसी भी जगह है जहां बारिश होती ही नहीं है। यह जगह यमन देश में है। यमन मध्य-पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। यह सऊदी अरब और ओमान की सीमाओं से जुड़ा हुआ है। यमन की राजधानी सना के गांव “अल-हुतैब” में कभी बारिश नहीं होती।
बावजूद इसके यह गांव बेहद खूबसूरत है। इसकी खूबसूरती की वजह से टूरिस्ट साल भर यहां आते ही रहते है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह गांव धरती की सतह से 3,200 मीटर की ऊंचाई पर है। बादलो के ऊपर यह गांव बसा हुआ है, जिसकी वजह से यहां गर्मियों मे ज्यादा गर्मी और सर्दियों मे ज्यादा ठंड लगती है। बादल इस गांव के नीचे बनते है। इसलिए इसके नीचे ही बारिश होती है।

यह गांव ग्रामीण और शहरी विशेषताओं के साथ पुरानी और आधुनिक वास्तुकला दोनों को जोड़ने का काम करता है। इस गांव के लोग ‘अल-बोहरा’ या ‘अल -मुकरमा’ समाज से जुड़े है। इनको ‘यमनी’ समाज कहा जाता है, इस समाज के लोग मुस्लिम कम्यूनिटी से संबंध रखते है ।

इसे भी पढ़ें : गरीब होनहार प्रवीण के पढ़ाई के जज्बे को देख भावुक हुए सीएम हेमंत, क्या कर गये… जानें
इसे भी पढ़ें : किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त जारी, यहां करें चेक…












