Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण की धरती पर पहली बार किसी महिला को भाजपा के मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आरती कौशल को भाजपा के चौपारण पूर्वी मंडल का नया मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसकी घोषणा पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने पत्र जारी कर की। बताया गया कि चौपारण प्रखंड में पहली बार किसी महिला को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इससे संगठन में महिला नेतृत्व को नया बल मिलने की चर्चा शुरू हो गई है। नई जिम्मेदारी मिलने पर आरती कौशल ने जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगी। पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगी। आरती कौशल की नियुक्ति के बाद चौपारण भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि एक महिला नेतृत्व के आने से संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता देखने को मिलेगी।
इसे भी पढ़ें : झमाझम बरसेंगे मेघ, आज से आंधी-तूफान-ठनका का दौर शुरू, जानें कब तक






