रांची : सदर अस्पताल में लिफ्टमैन राहुल कुमार की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने राहुल की मौत मामले में अस्पताल के ही एक कर्मी सत्येंद्र ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की जांच में पता चला कि घटना से तीन दिन पहले राहुल और सत्येंद्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद सत्येंद्र ने राहुल को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।
इसे भी पढ़ें : यात्रीगण कृप्या ध्यान दें : होली पर झारखंड से बिहार और दिल्ली जाने के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
इसे भी पढ़ें : रांची में पत्नी पर पेट्रोल छिड़क लगा दी आग और फिर… (VIDEO)
घटना के दिन पांचवें तल्ले पर दोनों के बीच फिर विवाद हुआ था। इसी दौरान सत्येंद्र ने राहुल को धक्का दे दिया, जिससे नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था और जांच की गुहार लगाई थी। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की और सत्येंद्र को धर दबोचा।














