Dhanbad : धनबाद के केंदुआ कुसुंडा एरिया-6 में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला अचानक जमीन के अंदर समा गई। गोफ (धरती के नीचे का खाली स्थान) कब किसके नीचे धंस जाए, इसका अंदाज़ा किसी को नहीं—और यही इस इलाके की सबसे बड़ी त्रासदी बन चुकी है।
गोधर की रहने वाली अंजू देवी रोज की तरह घर के बाहर कपड़े सुखा रही थीं, कि तभी जमीन दरक गई और वो गड्ढे में समा गईं। संयोग अच्छा था कि उसी वक्त दूध देने आये मनोज यादव की नजर सामने बने गड्ढे पर पड़ी। कराहने की आवाज सुनते ही उसने शोर मचाया, पड़ोसी जुटे और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद अंजू देवी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
घटना की खबर फैलते ही विधायक राज सिन्हा, स्थानीय पुलिस और BCCL की टीम मौके पर पहुंची। BCCL ने फिलहाल गोफ भराई का आश्वासन दिया है, लेकिन लोग डरे हुए हैं और सुरक्षित स्थान पर बसाने की मांग कर रहे हैं। पीड़िता अंजू देवी का कहना है, “हम तो बस कपड़े सुखा रहे थे, तभी जमीन खिसक गई। भगवान का शुक्र है कि दूध वाला समय पर पहुंच गया।”
इसे भी पढ़ें : DC बोले, बाबा समाज का गौरव, उनकी तकलीफ हमारी, फिर…
इसे भी पढ़ें : गोविंदा की पत्नी ने अफवाहों पर विराम लगा दिया… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : पुलिस की सटीक चाल में फंसे 4 संदेही डकैत
इसे भी पढ़ें : बहुचर्चित नीरज सिंह ह’त्याकांड में क्या आया अहम फैसला… जानें
इसे भी पढ़ें : महाकुंभ की माला वाली के आंखों के जादू ने दिलाया बड़ा पर्दा!












