spot_img

गोविंदा की पत्नी ने अफवाहों पर विराम लगा दिया… जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : गणेश चतुर्थी की गूंज बुधवार को मायानगरी में चारों ओर सुनाई दी। सोनू सूद, तुषार कपूर, करीना कपूर, अनन्या पांडे, एशा देओल जैसे सितारों ने अपने घरों में गणपति बप्पा की स्थापना की और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। काफी समय से चल रही तलाक की खबरों के बीच गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा संग गणेश पूजा में नजर आये। मीडिया के सामने सुनीता ने मुस्कराते हुये कहा, “अगर हम अलग होते तो क्या साथ नजर आते? मेरा गोविंदा सिर्फ मेरा है।” इस जवाब ने अफवाहों पर विराम लगा दिया।

टेलर स्विफ्ट ने की सगाई

दुनिया भर में फैंस की फेवरेट पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड ट्रैविस केल्स से सगाई कर ली है। दोनों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर इस खुशी को फैंस के साथ बांटा। दो साल की डेटिंग के बाद यह कपल अब शादी के बंधन की ओर बढ़ रहा है।

भाई की याद में टूटे राहुल देव

एक्टर राहुल देव ने अपने दिवंगत भाई मुकुल देव को याद करते हुये कहा कि उन्होंने हाल के सालों में परिवार के कई करीबी सदस्यों को खोया है। भाई की याद में भावुक राहुल बोले, “इस गम से उबरना आसान नहीं, लेकिन परिवार और काम ही मुझे संभालते हैं।” ग्लैमर और रिश्तों की दुनिया में उतार-चढ़ाव के बीच आज की एंटरटेनमेंट दुनिया खुशी, गम और सनसनी से भरपूर रही।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...