spot_img

DC बोले, बाबा समाज का गौरव, उनकी तकलीफ हमारी, फिर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची से सटे बेड़ो की मिट्टी, वही मिट्टी जिसने पानी के कणों से इतिहास लिखा, आज एक और दास्तां की गवाह बनी। गांव के चौपाल में जब पद्मश्री सिमोन उरांव का नाम आया, तो लोगों की आंखें नम हो गईं। कहा गया, “बाबा अब चल नहीं पाते, उनकी राह बहुत कठिन हो गई है।” जनता दरबार में यह सुनकर रांची के DC मंजुनाथ भजन्त्री की आंखों में चिंता तैर गई। उनकी आवाज में वही गर्मजोशी थी, “बाबा समाज का गौरव हैं, उनकी तकलीफ हमारी तकलीफ है।” तुरंत आदेश निकला और प्रशासन की टीम बेड़ो की ओर निकल पड़ी।

ट्राइसाईकिल एक सहारा, एक आस

संध्या ढल रही थी। बेड़ो की मिट्टी पर सरकारी गाड़ी रुकी। अधिकारी उतरे, और हाथों में एक साधारण-सी ट्राइसाईकिल थी। पर वह साधारण कहां थी? यह तो बुढ़ापे की थकी राहों को सहारा देने वाली नई सुबह थी। सिमोन उरांव की आंखें छलक पड़ीं। हाथ जोड़े, आवाज कांपी, “यह उपहार नहीं, मेरे लिये जीवनदान है। मैं जिला प्रशासन और राज्य सरकार को दिल से प्रणाम करता हूं।” गांव के बच्चे ताली बजा उठे, और बुज़ुर्गों की आंखों में संतोष झलक आया। यह केवल ट्राइसाईकिल की कहानी नहीं थी, यह उस मिट्टी की कहानी थी, जिसने जल को रोका, गांवों को बचाया और आज सरकार ने उसी मिट्टी के बेटे को नई राह दी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...