spot_img
spot_img
spot_img

महाकुंभ की माला वाली के आंखों के जादू ने दिलाया बड़ा पर्दा!

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : प्रयागराज महाकुंभ में जब लाखों श्रद्धालु गंगा की गोद में आस्था डुबकी लगा रहे थे, उसी मेले की भीड़ में एक साधारण सी माला बेचने वाली लड़की अपनी मोहक आंखों से सबका ध्यान खींच रही थी। नाम है मोनालिसा भोसले। किस्मत ऐसी चमकी कि आज यही मोनालिसा फिल्मी दुनिया की नई सनसनी बन चुकी हैं। बॉलीवुड की ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ से पर्दे पर उतर चुकी मोनालिसा को अब साउथ इंडस्ट्री ने गले लगा लिया है। वे मलयालम फिल्म ‘नागम्मा’ में लीड रोल निभाने जा रही हैं। फिल्म की पूजा सेरेमनी में मोनालिसा की मौजूदगी ने साबित कर दिया कि अब उनका सफर सचमुच बड़ा हो चुका है।

कैलाश संग नई जोड़ी

‘नीलाथमारा’ फेम एक्टर कैलाश इस फिल्म में मोनालिसा के अपोजिट नजर आयेंगे। वहीं दिग्गज फिल्ममेकर सिबी मलयिल और निर्देशक पी. बीनू वर्गीस के साथ मंच साझा करना अपने आप में उनके करियर की बड़ी शुरुआत है।मोनालिसा, मध्यप्रदेश के महेश्वर की रहने वाली हैं। महाकुंभ में माला बेचते-बेचते अचानक उनकी आंखों ने दुनिया को अपना दीवाना बना दिया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें इस कदर वायरल हुईं कि देखते ही देखते वे स्टार बन गईं। आज इंस्टाग्राम पर उनके सात लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

सितंबर से शुरू होगी शूटिंग

फिल्म ‘नागम्मा’ की शूटिंग सितंबर से शुरू होगी और इसमें मोनालिसा अहम किरदार निभायेंगी। यह किरदार ही तय करेगा कि माला से महकते हाथ अब सिनेमा की रौशनी में किस चमक तक पहुंचते हैं। महेश्वर की गलियों से प्रयागराज के मेले तक और वहां से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सेट तक, यह कहानी किसी फिल्मी किस्से से कम नहीं। मोनालिसा की आंखों का जादू अब सिल्वर स्क्रीन पर बिखरेगा। वह आंखें, जिनमें कभी सिर्फ जिंदगी की जद्दोजहद झलकती थी, अब परदे पर सपनों का जादू रचेंगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सुबह घर पहुंचे बच्चे, सामने था मां की मौ’त का खौफनाक मंजर… जानें

Ranchi : राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र से...

बच्चे हों या बुजुर्ग, ये 5 योगासन बदल सकते हैं आपकी सेहत…

Kohramlive : भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ता तनाव और बिगड़ती...

उठते ही चाय की चुस्की? आपकी सेहत पर पड़ सकती है भारी…

Kohramlive : भारत में लाखों लोगों की सुबह की...

चीनी छोड़िये, इन 5 चीजों से बढ़ाइये मिठास और सेहत…

Kohramlive : सुबह की चाय हो, मिठाई हो या...