Garhwa (Nityanand Dubey) : शिक्षा और समाज सेवा के अद्भुत संगम का उदाहरण शुक्रवार को देखने को मिला, जब परियोजना कन्या उच्च विद्यालय, रंका में एक पुलिस निरीक्षक ने शिक्षक की भूमिका निभाते हुये छात्राओं को गणित का पाठ पढ़ाया। रंका अंचल के पुलिस निरीक्षक ने छात्राओं के बीच पहुंचकर न केवल गणित के सूत्रों को सरल भाषा में समझाया, बल्कि तार्किक सोच, समस्या समाधान और निर्णय लेने की क्षमता जैसे जीवन कौशल से भी जोड़ा।
इंटरैक्टिव सेशन में दिखा उत्साह
यह विशेष सत्र पारंपरिक कक्षा से बिल्कुल अलग रहा। पुलिस अधिकारी ने छात्राओं से सवाल-जवाब किये, उन्हें प्रैक्टिकल उदाहरणों से समझाया कि गणित सिर्फ परीक्षा पास करने का विषय नहीं, बल्कि सोचने का तरीका भी है। छात्राओं ने भी पूरे जोश के साथ भाग लिया और गणित के सवालों के उत्तर देकर अपनी समझ और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। विद्यालय के शिक्षकों और छात्राओं ने इस पहल की सराहना करते हुये कहा कि इस तरह के प्रयास शिक्षा के साथ-साथ पुलिस और आमजन के बीच विश्वास और संवाद को भी मजबूत करते हैं।
इसे भी पढ़े : करवा चौथ पर बन रहा व्यातीपात योग, ये 3 राशियां रहें सावधान…
इसे भी पढ़े : RBI ने रद्द किया इस बैंक का लाइसेंस, खाताधारको के फंसे पैसे
इसे भी पढ़े : “सरगी से चांद तक: करवा चौथ की खास थाली की कहानी!”
इसे भी पढ़े : इन 12 पहचान पत्रों से भी डाल सकेंगे वोट, देखें लिस्ट…






