“सरगी से चांद तक: करवा चौथ की खास थाली की कहानी!”

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : हर साल करवा चौथ का त्योहार शादीशुदा महिलाओं के लिये खास होता है। इस दिन महिलाये अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिये निर्जला व्रत रखती हैं – यानी दिनभर बिना खाना-पीना किये उपवास। साल 2025 में करवा चौथ आज यानी 10 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। व्रत की शुरुआत होती है सुबह-सुबह सरगी से। यह खास थाली सास अपनी बहू को देती हैं, जिसमें सेहतमंद और शुभ मानी जाने वाली चीजें होती हैं। इस साल ब्रह्म मुहूर्त यानी सरगी खाने का शुभ समय सुबह 4:40 से 5:30 बजे था। सरगी सिर्फ खाने की थाली नहीं, बल्कि उसमें छिपा होता है मां का आशीर्वाद और प्यार। माना जाता है कि इसकी शुरुआत माता पार्वती की कहानी से हुई, जब उनकी मां मैना देवी ने उन्हें सरगी दी थी। एक और कथा महाभारत की द्रौपदी और कुंती से जुड़ी है, जो इस परंपरा को और खास बनाती है। अब बात करें सरगी थाली में क्या-क्या होता है? सरगी थाली में लड्डू, मठरी, सेवईं, मेवे, बर्फी, ताजे फल और नमकीन जैसी चीजें थाली की शोभा बढ़ाती हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़े पैमाने पर DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट

Bihar : बिहार पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर...

फिर बढ़ गये दाम…

Kohramlive : दिल्ली-NCR में महंगाई ने एक बार फिर...

इस सप्ताह किसका होगा प्रमोशन, किसे रहना होगा संभलकर… जानें

Kohramlive : मई का तीसरा सप्ताह कई राशियों के...

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...