spot_img

अरब सागर से उठा तूफान, 24 घंटों के दौरान भारत के इन राज्यों में…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : एक और जहां देश मॉनसून के इंतजार में है, वहीं दूसरी तरफ अरबी समुद्र में बना डीप-डिप्रेशन अब चक्रवात में तब्दील हो चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान यानी 8 जून की सुबह तक चक्रवात Biporjoy के उत्तर की ओर बढ़ने और तीव्र होने की संभावना है। अरबी समुद्र में बना ये चक्रवात उत्तर की और आगे बढ़ता हुआ तेज होता जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात में हवा की गति 150 से 190 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार होगी, 8 से 10 जून तक समुद्र में बहुत ऊंची लहरें उठने की संभावना है। गुजरात पर इस चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है।  चक्रवात के खतरे को देखते हुए गुजरात सरकार ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। आज, 07 जून को सुबह साढ़े पांच बजे पूर्व मध्य और आसपास के दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान बना। ये लगभग 12.6N और 66.1E पर केंद्रित है और गोवा के पश्चिम दक्षिण पश्चिम से लगभग 890km पर स्थित है।

किन राज्यों पर असर, कहां होगा लैंडफाल?

इसके साथ ही आईएमडी का कहना है कि चक्रवात कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय क्षेत्रों से बहुत दूर जा रहा है, लेकिन तटीय इलाकों में कुछ तेज़ हवाएं चलेंगी और कुछ हिस्सों में भारी बारिश होगी और इस चक्रवात का लैंडफॉल पाकिस्तान में होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने चक्रवात के चलते मच्छुआरों को समुद्र किनारे ना जाने की सलाह दी है। साथ ही गुजरात के सभी पोर्ट पर 1 नंबर का वोर्निंग सिग्नल दिया गया है। जैसे-जैसे चक्रवात नजदीक आएगा और खतरा बढ़ता जाएगा, उस हिसाब से वोर्निंग सिग्नल में बढ़ोतरी की जाएगी। वहीं चक्रवात के खतरे को देखते हुए गुजरात सरकार ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। समुद्री किनारे वाले शहरों में प्रशासन को अलर्ट किया गया है। बता दें कि अरब सागर में साल के पहले प्री मानसून तूफान का नाम ‘बिपारजॉय’ रखा जाएगा, जिसका बांग्लादेश ने सुझाव दिया है।

इसे भी पढ़ें : पति को देखते ही 9 महीने की प्रेग्नेंट पल्लवी की मौत… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : रूपेश को 10 साल सश्रम कारावास के साथ इतना जुर्माना… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : गढ़वा जा रही बस का रास्ते में क्या हुआ…देखें

इसे भी पढ़ें : लातेहार के बरवाडीह गांव में ब्लास्ट, मची चीख पुकार

इसे भी पढ़ें : महिला थाना के ASI रंगेहाथ धराये, क्या कर रहे थे… देखें

इसे भी पढ़ें : झारखंड में हीट वेव का अलर्ट, इन जिलों के लोग रहें सावधान

इसे भी पढ़ें : कोर्ट में कुख्यात शूटर जीवा को गोलियों से भून डाला, देखें वीडियो…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...

विश्व कप से बाहर हुई टीम इंडिया…

Kohramlive : महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय...

झारखंड की बेटियों का जलवा, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड में दिखायेंगी दम…

Ranchi : झारखंड की धरती ने एक बार फिर साबित...