KohramLive : बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर हूटर बजाने से मना करने पर एक सिपाही को भला-बुरा कहने वाले एक नेता की हेकड़ी निकाल दी गई। वर्दी उतरवाने की धमकी देने और उल्टे थाना में हंगामा करने वाले नेता और उनके कुछ करीबी लोगों के खिलाफ थाने में रपट दर्ज कर ली गई है। बीच रोड पर अपमानित होने वाला सिपाही खूब फूट-फूटकर रोया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। मामला मुख्य सचिव से लेकर गृह सचिव तक पहुंच गया। एक्शन में आये पुलिस अधिकारियों ने पहले सिपाही से पूरे मामले की जानकारी ली। उसके बाद नेता के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई करने का आदेश दिया। यह नेता खुद को जिस पार्टी का नेता बता रहा था, उस पार्टी के जिलाध्यक्ष का कहना है कि वह पदाधिकारी नहीं है, कार्यकर्ता हो सकता है। वह किसी इंटर कॉलेज में पढ़ाता है। यह वायरल वीडियो यूपी के उन्नाव का होने का दावा किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : शादी की 7वीं रात दुल्हन ने किया ऐसा कि मच गया हड़कंप, पुलिस भी हैरान
इसे भी पढ़ें : नमक कारखाने की दीवार गिरी, 12 लोगों की दर्दनाक मौत
इसे भी पढ़ें : राधे बाबू के आंगन में खड़ी Fortuner और Mercedes बता गई काली कमाई की गाथा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :देखते-देखते धधख उठे तीन ट्रक… जानिये कैसे
इसे भी पढ़ें :असम में बाढ़-बारिश ने मचाई तबाही, 8 लोगों की मौत, 5 लापता
इसे भी पढ़ें :बाप -बेटे समेत चार की दर्दनाक मौत, देखें कैसे हुआ हादसा
इसे भी पढ़ें :दोस्ती का था इरादा, मोहब्बत कर लुट गयी… देखें










