Simdega : रायडीह की सुरसांग घाटी उस रात सजी थी, शहनाइयों की मीठी तानों से। बारात आई थी सिमडेगा से और गांव की गलियों में संगीत की मधुर लहरियों के बीच नाच रही थी मासूम हंसी। उसी भीड़ में थी एक नाबालिग लड़की, जीवन के फूलों को पहचानने वाली उम्र में, अपने सहेलियों संग, जिंदगी के उत्सव का हिस्सा बनने आई थी। लेकिन, हर शहनाई की धुन में छिपा नहीं होता मंगल। कुछ सुर दरिंदगी के भी होते हैं। रात के नौ बजे, जब वह लड़की अपनी तीन सहेलियों संग शौच के लिये निकली, जंगल की ओर गईं, तभी सन्नाटे के उस घेरे में, कुछ शिकारी बनी आंखें और नशे में डूबे छह दरिंदों ने पहले छेड़खानी की, फिर शिकार की तलाश में अपने पंजे फैला दिये। तीन सहेलियां भाग निकलीं, लेकिन वह एक मासूम उनके पंजों में फंस गई। उसे जंगल की अंधेरी कोख में ले जाया गया, जहां हवस ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। उस नाबालिग के जिस्म पर दरिंदगी ने अपने निशान छोड़ दिये, और जब वह बेहोश हो गई, वे शैतान उसे मरा समझकर जंगल में छोड़ भाग निकले। लेकिन, मौत भी थर्रा गई उस मासूम की सांसों के आगे। रात की कोख से जैसे ही सुबह निकली, वह लड़की – टूटी, थकी और घायल – घर लौटी। और जैसे ही उसकी कराह पिता तक पहुंची, न्याय की पहली सीढ़ी चढ़ी।
गिरफ़्तारी और दरिंदगी के चेहरे
सुरसांग थाना में FIR दर्ज की गई। थानेदार मुकेश टुडू ने फौरी कार्रवाई करते हुये एक-एक कर सबकी पहचान हुई। सुरेंद्र नगेसिया, अर्पण रोशन सोरेंग, विमल कुमार, संजू राम, अमरदीप कुल्लू एवं दिनेश तिर्की उर्फ नितिन को धर लिया।ये वही चेहरे हैं, जो एक बारात में शामिल होने आये थे, पर इंसानियत को बारात के शोर में घसीट ले गये। पुलिस ने सबको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इसे भी पढ़ें : शहीद इम्तियाज की अंतिम सलामी, CM कल जायेंगे छपरा
इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने कहा, मिसाइलें भेजोगे, तो हम सीना चीर देंगे
इसे भी पढ़ें : ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार आज रात PM का सम्बोधन
इसे भी पढ़ें : इन जिलों में मौसम लेगा करवट, आंधी-तूफान के साथ बारिश
इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने कहा, मिसाइलें भेजोगे, तो हम सीना चीर देंगे
इसे भी पढ़ें : ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार आज रात PM का सम्बोधन
इसे भी पढ़ें : भयानक IED ब्ला’स्ट, जवान रांची एयरलिफ्ट










