LATEHAR : लातेहार के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंर्तगत हामी लेचोटोली गांव में मंझले ने अपने बड़े भाई की डंडे से पिटाई कर हत्या कर दी। घटना सोमवार की देर शाम की है। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक की पहचान 35 साल के अजय मिंज के रूप में की गई है। मंझले भाई अजित मिंज द्वारा पिटाई से मौत हो गई।
Read More : बिहार में शादी पर रोक नहीं, DJ पर बैन… जानिये बिहार का नया Guideline
हत्या की वजह आपसी विवाद
हत्या की वजह आपसी विवाद है। बड़ा भाई शराब के नशे में अक्सर घर में लड़ाई-झगड़ा किया करता था। सोमवार की शाम भी ऐसा ही हुआ और मंझले ने गुस्से में बड़े भाई की हत्या कर दी।
Read More : आपके नजदीकी #VaccinationCentre की जानकारी अब #WhatsApp पर भी, बस करना होगा ये काम
घर में अक्सर लड़ाई करता था अजय
मृतक के पिता मिल्यानुस मिंज ने पुलिस के समक्ष दिए गए बयान में बताया कि अजय मिंज अक्सर नशे की हालत में घर में लड़ाई-झगड़ा करता रहता था। सोमवार की दोपहर को भी नशे की हालत में घर पर आकर मंझले पुत्र अजित मिंज (28) के साथ झगड़ने लगा। इसी दरम्यान अजित ने गुस्से में आकर बड़े भाई पर डंडे से वार कर दिया। डंडे में कांटी लगी हुई थी। इससे 4-5 बार वार किए जाने से अजय की मौके पर ही मौत हो गई।
Read More :Oxygen का हो गया है मुकम्मल इंतजाम, बस इन नंबरों पर डायल करके तो देखें…
आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
इस संबंध में थाना प्रभारी असीम रजक ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें ग्रामीणों द्वारा सोमवार शाम को मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। साथ ही शव का पंचनामा कर मंगलवार को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा दिया। हत्या करने के आरोपी भाई अजित मिंज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।














