spot_img

एक मकान का टुकड़ा रिश्तों से बड़ा हो गया… जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Delhi : दिल्ली के बुध विहार इलाके में रिश्तों का खून हो गया। एक मकान के 70 गज हिस्से ने ऐसा तूफान खड़ा किया कि 68 वर्षीय बुज़ुर्ग उमेश गुप्ता ने अपने ही बेटे राजेश और बहू रिंकी पर चाकू से वार कर दिया। यह वारदात मांगेराम पार्क, सोम बाजार रोड के पास हुई। बेतरह घायल बेटे राजेश को संजय गांधी अस्पताल और रिंकी को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रिंकी ने होश में आने के बाद पुलिस को बयान दिया, जिस पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ। रिंकी के बयान के मुताबिक, उसका पति राजेश पिता से 70 गज की संपत्ति में हिस्सा मांग रहा था। उमेश गुप्ता ने हिस्सा देने से इंकार करते हुये घर खाली करने का दबाव बनाया। इसी विवाद ने रात में खूनी रूप ले लिया। पहले उमेश ने गुस्से में बेटे राजेश के पेट में चाकू गोदा। बाद में बहू रिंकी से कहासुनी के दौरान उस पर भी पेट में वार कर दिया। चीख-पुकार के बीच जेठानी की बेटी ने पुलिस को खबर दी। उमेश गुप्ता की दो बेटियां और दो बेटे थे। बड़ा बेटा संजय पहले ही चल बसा। अब इस घर में उमेश, जेठानी और उसके बच्चे, बहू-बेटा और पोते-पोतियां साथ रह रहे थे। उमेश घर में दुकान चलाता था, जबकि राजेश फल की रेहड़ी लगाता था। पुलिस ने आरोपी बुज़ुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है और चाकू भी बरामद कर लिया है।

इसे भी पढ़ें : ‘मिनी गोवा’ में काल के गाल में समा गये चार स्कूली छात्र

इसे भी पढ़ें : संदेही आतंकियों की एंट्री को लेकर ADG यह बोल गये… जानें

इसे भी पढ़ें : बेदर्दी बालमः जब प्रेम की डोर टूटी और मौ’त की दस्तक हुई… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : चौपारण में फिर तस्करों को मिली तीखी चोट

इसे भी पढ़ें : भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प, ममता से आगे निकले सुवेंदु, अंतर… जानें

इसे भी पढ़ें : तपती धरती पर सरकार का अलर्ट, CM ने दिया ये आदेश…

इसे भी पढ़ें : एक बाल्टी पानी को लेकर मा’रधाड़…

इसे भी पढ़ें : बाघमारा CHC में नवजात की मौ’त पर बवाल…

इसे भी पढ़ें : TSPC के सब-जोनल कमांडर की कहानी पर लगा ब्रेक…

spot_img

Related articles:

भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प, ममता से आगे निकले सुवेंदु, अंतर… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में भवानीपुर सीट पर मुकाबला और...

तपती धरती पर सरकार का अलर्ट, CM ने दिया ये आदेश…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने भीषण गर्मी को लेकर...

एक बाल्टी पानी को लेकर मा’रधाड़…

Garhwa : गढ़वा के चिनिया थाना क्षेत्र के भुइयां...

बाघमारा CHC में नवजात की मौ’त पर बवाल…

Dhanbad : धनबाद के बाघमारा स्थित Baghmara Community Health...

TSPC के सब-जोनल कमांडर की कहानी पर लगा ब्रेक…

Ranchi : रांची और लातेहार के बीच दहशत का...