Chouparan (Krishna Paswan) : चौपारण की धरती पुलिस की मुस्तैदी की गवाह बनी। गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई में पुलिस ने चोरदाहा चेक पोस्ट पर एक बड़े मवेशी तस्करी रैकेट का खुलासा किया। कंटेनर संख्या (UP70PT-9647) से पुलिस ने अमानवीय तरीके से भरे गये 34 मवेशी (24 भैंसा और 10 भैंस) बरामद किये। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर मौके से चालक को गिरफ्तार कर लिया।
28 अगस्त की रात सूचना मिली थी कि बरही से बिहार की ओर एक कंटेनर मवेशी लेकर जा रहा है। यह सुनते ही चौपारण के थानेदार सरोज सिंह चौधरी ने अपने सहयोगी SI बिन्देश्वर महतो और सशस्त्र बल की टीम बनाई। टीम ने चोरदाहा चेक पोस्ट पर नाकेबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी में सच्चाई सामने आ गई। गिरफ्तार चालक की पहचान कालका प्रसाद को अरेस्ट कर लिया। वह यूपी के कौशाम्बी के सैनी थाना क्षेत्र के गुलामीपुर हटवारा, का रहनेवाला है। उसे जेल भेज दिया गया। इस संबंध में चौपारण थाना में (कांड संख्या 235/25, दिनांक 28/08/25) भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(5)/3(5) और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(d), (e), (h) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस इस पूरे रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है।








