spot_img
spot_img
spot_img

‘मिनी गोवा’ में काल के गाल में समा गये चार स्कूली छात्र

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dumka : दुमका के जामा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में चार किशोर छात्रों की मयूराक्षी नदी में डूबने से मौत हो गई। चारों दोस्त नहाने के इरादे से नदी में उतरे थे, लेकिन तेज बहाव और गहराई ने उनकी जान ले ली। हादसा हरिपुर गांव के पास उस जगह हुआ, जिसे लोग स्थानीय भाषा में ‘मिनी गोवा’ कहते हैं, यह वही जगह है जहां 2016 में भी छह छात्रों की डूबकर मौत हुई थी।

कैसे हुआ हादसा?

चारों छात्र कृष्ण सिंह (17), आर्यन कुमार, कृष और आर्यन बीते गुरुवार शाम घर से निकले थे लेकिन रात तक नहीं लौटे। घरवालों ने खोजबीन शुरू की, तभी ग्रामीणों को नदी किनारे चार मोबाइल और कपड़े मिले। अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दी गई। शुक्रवार सुबह सबसे पहले कृष्ण सिंह का शव बरामद किया गया, जो दुमका जिला स्कूल में 12वीं का छात्र था। इसके बाद मसानजोर से बुलाये गये गोताखोरों की मदद से बाकी तीनों छात्रों के शव भी बरामद कर लिये गये।

बारिश ने बढ़ाया खतरा

बीते दो महीनों की लगातार बारिश ने मयूराक्षी नदी का जलस्तर करीब 20 फीट तक बढ़ा दिया है। पानी की तेज़ धारा ने छात्रों को डूबने से बचने का कोई मौका नहीं दिया। जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार ने पुष्टि की है कि चारों शव बरामद कर लिये गये हैं। पोस्टमार्टम के लिए उन्हें दुमका फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें : ई-रिक्शा की बैट्री चुराने वाला चढ़ा हवालात

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...

तीन महीने बाद खुला कांग्रेस का दरवाजा, ये बोल गये योगेंद्र साव…

Ranchi : हजारीबाग के बड़कागांव के पूर्व विधायक और...

झारखंड जेल में 340 पदों पर वैकेंसी, पूर्व सैनिकों के लिये मौका ही मौका…

Ranchi : सेना और अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों...