कोहराम लाइव डेस्क: लातेहार के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में नशे में धुत सुनील कुजूर ने अपने घर में घरेलू काम करने वाली नाबालिक बच्ची के साथ बलात्कार किया। उसकी मां को मारपीट कर पहले घर से भगा दिया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुन आस-पास के ग्रामीण घटनास्थल पहुंच कर दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। दरवाजा नहीं खुलने पर ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। तुरंत थाना प्रभारी असीम रजक दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पीड़िता के बयान पर धारा 376 4/6 पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि बच्ची की मेडिकल जांच के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
इसे भी पढ़ें :पाकिस्तान में पकड़ा गया मुंबई Terror attack का Mastermind लखवी
इसे भी पढ़ें :CRPF टीम पर आतंकी हमला, 8 आम नागरिक घायल










