मारुति ने रचा इतिहास, लॉन्च की भारत की पहली फ्लेक्स फ्यूल कार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : देश में पेट्रोल पर निर्भरता कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुये मारुति सुजुकी ने अपनी नई Wagon R Flex Fuel पेश कर दी है। इसके साथ ही मारुति भारत में फ्लेक्स फ्यूल कार लाने वाली पहली कार निर्माता कंपनी बन गई है। नई वैगनआर को E85 फ्यूल के हिसाब से तैयार किया गया है। यानी यह कार 85 फीसदी तक इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर चल सकती है। सरकार लंबे समय से इथेनॉल ब्लेंडिंग को बढ़ावा दे रही है और मारुति की यह पहल उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

कार में कंपनी का भरोसेमंद 1.2 लीटर K12N पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसे E20 से लेकर E85 तक के इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर चलने लायक बनाया गया है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी माइलेज और पावर से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। फिलहाल यह मॉडल आम ग्राहकों के लिए नहीं, बल्कि फ्लीट ऑपरेटरों, टैक्सी सेवाओं और कैब एग्रीगेटर्स जैसे ओला-उबर के लिए उपलब्ध होगा। इसकी कीमत का भी अभी खुलासा नहीं किया गया है।

हालांकि सबसे बड़ी चुनौती E85 फ्यूल की उपलब्धता है। फिलहाल देश में ऐसे पंप बहुत कम हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने 2027 तक 5,000 E85 डिस्पेंसर लगाने की योजना बनाई है। अगर यह योजना सफल होती है, तो आने वाले वर्षों में भारतीय सड़कों पर इथेनॉल से चलने वाली गाड़ियों की संख्या तेजी से बढ़ सकती है और देश का तेल आयात बिल भी कम हो सकता है।

Maruti Suzuki Flex Fuel Car Launch: मारुति की फ्लेक्‍स फ्यूल कार लॉन्‍च, महंगे तेल नहीं, 85% इथेनॉल वाले पेट्रोल से चलेगी

इसे भी पढ़ें : 61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर खान! इस रोज शादी…

इसे भी पढ़ें : खान सर केस में नया ट्विस्ट! फा’यरिंग के वायरल वीडियो से मचा ब’वाल…

इसे भी पढ़ें : लालच में बेटा करता गया एक के बाद एक क’त्ल, पर वो भी बच न सका… जानें मामला

इसे भी पढ़ें : कोहली बाहर, अब किसे मिलेगा मौका? ये 3 नाम सबसे आगे…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में बदलेगा मौसम का खेल, बारिश-आंधी के बीच बढ़ेगी गर्मी

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर खान! इस रोज शादी…

Kohramlive : बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक...

खान सर केस में नया ट्विस्ट! फा’यरिंग के वायरल वीडियो से मचा ब’वाल…

Patna : पटना में चर्चित खान सर कोचिंग सेंटर...

कोहली बाहर, अब किसे मिलेगा मौका? ये 3 नाम सबसे आगे…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ...

झारखंड में बदलेगा मौसम का खेल, बारिश-आंधी के बीच बढ़ेगी गर्मी

Ranchi : झारखंड में मौसम इन दिनों आंख-मिचौली खेल...