Bihar : एक 15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लड़की को उसके बॉयफ्रेंड ने मिलने के लिए बुलाया था। वह 35 किलोमीटर दूर बस से उससे मिलने के लिए निकली। बस स्टैंड पहुंचने के बाद रास्ते में दो अनजान युवक मिले। उसे छोड़ने की बात कहकर उसे लिफ्ट दी। उसे सुनसान खंडहर में ले गए। लड़की ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद दोनों ने बारी-बारी से लड़की के साथ रेप किया। लड़की के प्राइवेट पार्ट से ज्यादा ब्लीडिंग होता देख दोनों डर गए और उसे बाइक पर बिठाकर सड़क किनारे फेंक दिया। यह घटना बिहार के भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र की है। थाना क्षेत्र के सकड्डी रोड पर एक चाय की दुकान के पास शुक्रवार को लड़की पड़ी मिली।
पुलिस कर रही मामले की जांच
दुकानदारों ने इसकी सूचना कोईलवर थाना पुलिस को दी। पुलिस उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोईलवर ले गई, जहां नाजुक स्थिति देखते हुए उसे आरा रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि उसकी चरपोखरी इलाके के एक युवक से फोन पर बात होती थी। युवक ने शादी का झांसा देकर किशोरी को मिलने के लिए चांदी गांव बुलाया। बीच रास्ते में अनजान लड़कों ने उससे दुष्कर्म किया। एएसपी हिमांशु ने पीड़ित किशोरी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि किशोरी के साथ कुछ गलत काम हुआ है। मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं। हालांकि पुलिस अपने स्तर से पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
इसे भी पढ़ें : Rims में ACB का छापा, घूस लेते लिपिक गिरफ्तार, जानिए किसने की थी शिकायत
इसे भी पढ़ें : LPG सिलिंडर 250 रुपये हुआ महंगा, जानिये क्या होगा असर
इसे भी पढ़ें : पेट में था बच्चा, जीने नहीं दिया प्रतिमा को… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मेहरबान है पुलिस, बिगड़ न पाया कुछ माफिया तंत्र का, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : “75 लाख का इंश्योरेंस करा मार डाला पापा को”… देखें वीडियो















