Kohramlive : भारत की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब देश के सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता बन गये हैं। उन्होंने 8931 दिन तक सत्ता की कमान संभालते हुये सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग (8930 दिन) का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। ये सिर्फ आंकड़ा नहीं, बल्कि लगातार जनसमर्थन, मजबूत नेतृत्व और राजनीतिक स्थिरता की लंबी कहानी है। 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शुरू हुआ सफर 2014 में प्रधानमंत्री पद तक पहुंचा और 2019 व 2024 में लगातार जीत के साथ और मजबूत होता गया। PM मोदी ने अपने शुरुआती दौर को याद करते हुये कहा कि जब उन्होंने गुजरात की कमान संभाली, तब राज्य आपदाओं और संकटों से जूझ रहा था। लेकिन चुनौतियों को ही ताकत बनाकर उन्होंने विकास की राह तैयार की। प्रधानमंत्री के तौर पर उन्होंने दावा किया कि पिछले 11 वर्षों में 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर आये हैं और भारत वैश्विक स्तर पर मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने इसे “नये भारत की नींव” बताया, जबकि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इसे सेवा, समर्पण और ईमानदार नेतृत्व की मिसाल करार दिया। मोदी का ये रिकॉर्ड सिर्फ सत्ता में बिताये दिनों का नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति में एक लंबे दौर की कहानी बन गया है।
इसे भी पढ़ें : साप्ताहिक राशिफल (23–29 मार्च 2026): इस सप्ताह क्या कहती है आपकी राशि…जानें









